09/16/2026 | Press release | Distributed by Public on 09/16/2026 01:29
Link Copied
हॉलीवुड के चर्चित एक्टर थॉमस सदोस्की और अभिनेत्री अमांडा सेफ्राइड अलग हो गए हैं। इस जोड़ी ने शादी के नौ साल बाद एक-दूजे से अलग होने का एलान किया है। 'पीपल' (PEOPLE) को दिए एक साझा बयान में इन सितारों ने अपने अलग होने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि वे कुछ वक्त से अलग रह रहे हैं। यह फैसला आखिरकार उनके परिवार के लिए सही रहा है।
बोले- 'हमेशा एक-दूजे के साथ'
सेफ्राइड और थॉमस ने अपने बयान में कहा, 'हम कुछ समय से अलग रह रहे हैं और यह हमारे और हमारे परिवार के लिए सही फैसला साबित हुआ है। हम हमेशा एक-दूसरे के साथ हैं। यह अच्छी बात है'।