Amar Ujala Ltd

08/16/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/15/2026 18:47

मौसम का कहर: पूर्वोत्तर भारत में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन, अरुणाचल और सिक्किम में भयावह मंजर; IMD ने क्या कहा

{"_id":"6a81041b30bd8f6cca0896ca","slug":"india-weather-havoc-imd-prediction-rain-floods-landslides-northeast-grim-scenes-arunachal-and-sikkim-visuals-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम का कहर: पूर्वोत्तर भारत में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन, अरुणाचल और सिक्किम में भयावह मंजर; IMD ने क्या कहा?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}

मौसम का कहर: पूर्वोत्तर भारत में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन, अरुणाचल और सिक्किम में भयावह मंजर; IMD ने क्या कहा?

Sun, 16 Aug 2026 05:58 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 16 Aug 2026 05:58 AM IST
विज्ञापन
कई राज्यों में मौसम की मार - फोटो : एएनआई
  • 3
    • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण अंजॉ जिले में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। मौसम की मार में सेना का एक शिविर भी प्रभावित हुआ है। अंजॉ जिला आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से जारी सूचना और वीडियो-फोटो में भयावह मंजर देखा जा सकता है। मूसलाधार बारिश के बाद रास्तों पर जलभराव और तेज प्रवाह दिख रहा है। अरुणाचल प्रदेश के अलावा सिक्किम में भी भीषण भूस्खलन हुआ है। पश्चिम सिक्किम के रिम्बी और सिंगलिटम क्षेत्रों में आई आपदा से जुड़े विजुअल राज्य आपदा प्रबंधन एजेंसी की तरफ से जारी किए गए हैं। इसी बीच मौसम विभाग की तरफ से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक कई शहरों में 18-19 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा। फिलहाल राहत के कोई आसार नहीं हैं।

विज्ञापन


हिमाचल में कितना नुकसान?
पूर्वोत्तर के अलावा पहाड़ी प्रदेश हिमाचल प्रदेश में भी मानसून के दौरान हुई बारिश और प्राकृतिक आपदाओं से भारी तबाही मची है। मौसम विभाग और राज्य सरकार के मुताबिक 30 जून से 15 अगस्त के बीच बारिश और मौसम की मार के कारण 183 लोगों की मौत हुई। आर्थिक नुकसान 972 करोड़ रुपये से अधिक का हुआ है।
विज्ञापन


आंकड़ों की नजर से मौसम का कहर
  • 183 मौतें: 79 लोगों की मौत प्राकृतिक आपदाओं और बारिश से जुड़ी घटनाओं में हुई, जबकि 104 की जान सड़क हादसों में गई।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • 972 करोड़ का नुकसान: राज्य में कुल आर्थिक नुकसान 972.64 करोड़ रुपये आंका गया है। सबसे ज्यादा नुकसान लोक निर्माण विभाग को हुआ है।
  • 291 घायल: मानसून से जुड़ी घटनाओं में 291 लोग घायल और 31 लोग लापता हैं। 732 से अधिक पशु भी मारे गए हैं।
  • 103 सड़कें बंद: 15 अगस्त शाम तक राज्य में 103 सड़कें बंद थीं। मंडी में 43 और कुल्लू में 32 सड़कें प्रभावित हैं।
  • 221 जल योजनाएं प्रभावित: राज्य में 221 जलापूर्ति योजनाएं बाधित हैं, जिनमें अकेले मंडी की 209 योजनाएं शामिल हैं। प्रशासन राहत और बहाली कार्य में जुटा है।
हिमाचल के अलावा ओडिशा, असम समेत कई अन्य राज्यों में भी बाढ़ और बारिश का कहर देखा जा रहा है।
Amar Ujala Ltd published this content on August 16, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 16, 2026 at 00:47 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]