02/07/2026 | Press release | Distributed by Public on 02/07/2026 07:56
केन्द्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी जी की कल्पना से, नागपुर में एडवांटेज विदर्भ 2026 - खासदार औद्योगिक महोत्सव के दूसरे दिन 3बड़े परिवर्तनकारी समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर करके एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की, जिससे विदर्भ एक प्रमुख निवेश स्थल के रूप में उभरा है।
गैलेक्सी सोलर एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड ने महाराष्ट्र सरकार के साथ नागपुर जिले में एक इंटीग्रेटेड सोलर और बीईएसएस निर्माण संयंत्र लगाने के लिए ₹10,080करोड़ के निवेश के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। जी आर इन्फ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड ने नागपुर में एक टावर निर्माण संयंत्र स्थापित करने के लिए ₹200करोड़ का समझौता ज्ञापन किया। इसके अलावा, मेसर्स क्वालिटी केयर इंडिया लिमिटेड (केयर ग्रुप) ने पीपीपी मॉडल के तहत कस्तूरचंद पार्क मेट्रो स्टेशन के पास 350से ज़्यादा बेड वाला मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल बनाने के लिए महा-मेट्रो के साथ पार्टनरशिप की, जिसमें ₹600करोड़ से ज़्यादा का निवेश होगा।
श्री गडकरी जी ने इन ऐतिहासिक साझेदारियों को संभव बनाने के लिए औद्योगिक साझेदार और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फडणवीस जी को दिल से धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि ये पहल 6000 से ज़्यादा रोज़गार के अवसर पैदा करेंगी, बुनियादी ढांचे के विस्तार में तेज़ी लाएंगी, और क्षेत्रीय आपूर्ति श्रृंखला को मज़बूत करेंगी, जो विदर्भ में स्वच्छ ऊर्जा नेतृत्व, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग और विश्व स्तरीय शहरी स्वास्थ्य सेवा की दिशा में एक निर्णायक कदम है।
*****
पीके/केसी/केपी /डीए