Amar Ujala Ltd

08/12/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/12/2026 17:50

हिमाचल वन निगम: दैनिक भोगियों के नियमितीकरण को मंजूरी, 200 पदों पर की जाएगी भर्ती, बैठक में हुआ फैसला

{"_id":"6a7c6af2e44a4af32b0a14b2","slug":"himachal-forest-corporation-regularization-of-daily-wagers-approved-recruitment-to-be-held-for-200-posts-2026-08-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल वन निगम: दैनिक भोगियों के नियमितीकरण को मंजूरी, 200 पदों पर की जाएगी भर्ती, बैठक में हुआ फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

हिमाचल वन निगम: दैनिक भोगियों के नियमितीकरण को मंजूरी, 200 पदों पर की जाएगी भर्ती, बैठक में हुआ फैसला

Wed, 12 Aug 2026 06:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 12 Aug 2026 06:15 PM IST
सार

निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची और डॉ. संजय सूद ने बताया कि निगम में रिक्त पदों को भरने के लिए जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। करीब 100 असिस्टेंट फॉरेस्ट गार्ड और लगभग 100 वनवीरों की नियुक्ति की जाएगी।

विज्ञापन
कर्मचारी महासंघ का प्रतिनिधिमंडल वन निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची से मिला। - फोटो : संवाद
  • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

राज्य वन निगम कर्मचारी महासंघ की पहल पर कर्मचारियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों के समाधान की दिशा में सकारात्मक प्रगति हुई है। महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को शिमला में वन निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची और प्रधान अरण्यपाल (वन बल हिमाचल मुख्य) डॉ. संजय सूद से मुलाकात कर कर्मचारियों की लंबित मांगों और समस्याओं को विस्तार से रखा। निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची और डॉ. संजय सूद ने बताया कि निगम में रिक्त पदों को भरने के लिए जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। करीब 100 असिस्टेंट फॉरेस्ट गार्ड और लगभग 100 वनवीरों की नियुक्ति की जाएगी।

विज्ञापन

महासंघ ने वन निगम कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करने की मांग भी उठाई। कहा कि कर्मचारियों की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा के लिए ओपीएस बहाल किया जाना आवश्यक है। इस पर खाची ने महासंघ को आश्वस्त किया कि इस महत्वपूर्ण विषय को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा और कर्मचारियों के पक्ष को सरकार तक पहुंचाने में पूरा सहयोग दिया जाएगा। महासंघ के चेयरमैन प्रीतम पाल ठाकुर और प्रधान बाबूराम के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने दैनिक भोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। महासंघ का कहना था कि लंबे समय से सेवाएं दे रहे कर्मचारी नियमितीकरण की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी उठाया
महासंघ ने वन निगम में लगातार बढ़ रही कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी उठाया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि फील्ड स्तर पर पर्याप्त स्टाफ न होने के कारण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। बैठक में करुणामूलक आधार पर नियुक्तियों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। महासंघ ने बताया कि कई पात्र परिवार वर्षों से नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं, जिससे उन्हें आर्थिक और सामाजिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे और पात्र आश्रितों को जल्द नियुक्ति देने की मांग की। अधिकारियों ने इस विषय पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का भरोसा दिया। बैठक में महासंघ के महासचिव विक्रांत कडसोली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कान चंद ठाकुर, उपाध्यक्ष पंकिल ठाकुर सावड़ा, जगतराम, कोषाध्यक्ष विकास, अर्जुन सिंह, श्यामलाल मौजूद रहे।

विज्ञापन

वर्दी और अन्य सुविधाओं पर भी दिए निर्देश
महासंघ ने कर्मचारियों को समय पर वर्दी, सुरक्षा उपकरण और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने का मुद्दा भी उठाया। अधिकारियों ने संबंधित शाखाओं को इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी करने की बात कही। इसके अलावा कर्मचारियों की अन्य मांगों और प्रशासनिक समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई और समाधान के लिए उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया गया।

Amar Ujala Ltd published this content on August 12, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 12, 2026 at 23:51 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]