04/16/2026 | Press release | Distributed by Public on 04/16/2026 21:39
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया।
बातचीत के दौरान, दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। वे इस बात पर सहमत हुए कि होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षा बहाल करने और नौवहन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने की तत्काल आवश्यकता है।
दोनों नेताओं ने इस क्षेत्र और उससे बाहर शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने में घनिष्ठ सहयोग जारी रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा:
"मेरे प्रिय मित्र, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फ़ोन आया। हमने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की और होर्मुज़ जलडमरूमध्य में सुरक्षा और नौवहन की स्वतंत्रता को तत्काल बहाल करने की आवश्यकता पर सहमति जताई।
हम इस क्षेत्र और उससे बाहर भी शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए अपना घनिष्ठ सहयोग जारी रखेंगे।
@EmmanuelMacron"
Received a phone call from my dear friend President Emmanuel Macron. We discussed the situation in West Asia and agreed on the need to urgently restore safety and freedom of navigation in the Strait of Hormuz.
We will continue our close cooperation to advance peace and stability…
***
पीके/केसी/एमपी