Amar Ujala Ltd

09/20/2026 | Press release | Distributed by Public on 09/20/2026 06:56

लापरवाही पर सख्ती: स्कूल में सोना, मोबाइल चलाना और बिना सूचना गायब रहना पड़ा भारी; चार शिक्षकों पर कार्रवाई

{"_id":"6aae785a71a32693b500c82c","slug":"tikamgarh-collector-takes-action-against-four-teachers-tikamgarh-news-c-1-1-noi1349-4741617-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही पर सख्ती: स्कूल में सोना, मोबाइल चलाना और बिना सूचना गायब रहना पड़ा भारी; चार शिक्षकों पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

लापरवाही पर सख्ती: स्कूल में सोना, मोबाइल चलाना और बिना सूचना गायब रहना पड़ा भारी; चार शिक्षकों पर कार्रवाई

Sun, 20 Sep 2026 05:57 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 20 Sep 2026 05:57 PM IST
सार

टीकमगढ़ में शासकीय विद्यालयों में लापरवाही बरतने वाले चार शिक्षकों पर कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने कार्रवाई की है। जांच में अनियमित उपस्थिति, शिक्षण कार्य में लापरवाही, विद्यालय में अनुशासनहीनता और विभागीय कार्यों में उदासीनता सामने आई।

विज्ञापन
टीकमगढ़ कलेक्टर।
  • Link Copied

विस्तार

शासकीय विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था और शिक्षकों की कार्यप्रणाली में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने चार शिक्षकों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की है। जिला शिक्षा अधिकारी की जांच रिपोर्ट और संबंधित शिक्षकों को दिए गए स्पष्टीकरण के बाद जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियम, 1966 के तहत चारों की दो वार्षिक वेतनवृद्धियां असंचयी प्रभाव से रोकने की शास्ति अधिरोपित की गई है।

विज्ञापन

शासकीय प्राथमिक शाला हरकनपुरा, संकुल केंद्र स्यावनी के शिक्षक जयशंकर गंगोलिया के खिलाफ सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत मिली थी। जांच में बच्चों को नियमित रूप से नहीं पढ़ाने, विद्यालय में मोबाइल का उपयोग करने, बच्चों के सामने धूम्रपान करने और विद्यालय में सोने संबंधी शिकायतें प्रमाणित पाई गईं।

विज्ञापन

वहीं, शासकीय प्राथमिक शाला दिनऊ, विकासखंड पलेरा के प्रभारी प्रधानाध्यापक रामसिया कौल के खिलाफ बिना सूचना अनुपस्थित रहने और विभागीय कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई हुई। जांच में स्वीकृति के बिना अवकाश पर रहने तथा यू-डाइस, एसएचव्हीआर और चाइल्ड ट्रैकर जैसे पोर्टल पर आवश्यक कार्य नहीं करने की बात सामने आई।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी: नाबालिग बच्चियों की गुमशुदगी ने बढ़ाई चिंता: तीन साल में 36 हजार से ज्यादा मामले; दिल्ली तक पहुंचा मामला

शासकीय प्राथमिक शाला कोटराखेरा बूदौर के शिक्षक अरविन्द कुमार चौरसिया के खिलाफ विद्यालय बंद मिलने, अनुपस्थित रहने, छात्र संख्या बढ़ाने के प्रयास नहीं करने और शैक्षणिक कार्य में उदासीनता पाए जाने पर कार्रवाई की गई। इसी विद्यालय के शिक्षक जगत कुमार अहिरवार के खिलाफ भी विद्यालय संचालन, उपस्थिति और शिक्षण कार्य में लापरवाही के आरोप जांच में सामने आए।

कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना शिक्षकों का प्रमुख दायित्व है। विद्यालयों में नियमित उपस्थिति, अनुशासन और प्रभावी शिक्षण कार्य में लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

Amar Ujala Ltd published this content on September 20, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on September 20, 2026 at 12:56 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]