06/17/2026 | Press release | Distributed by Public on 06/17/2026 04:37
उत्तर प्रदेश के 6 करोड़ से अधिक निवासी अब डिजिलॉकर पर अपनी यूपी फैमिली आईडी प्राप्त कर सकते हैं। डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत भारत के प्रमुख डिजिटल दस्तावेज वॉलेट, डिजिलॉकर ने यूपी फैमिली आईडी को अपने प्लेटफॉर्म पर शामिल कर लिया है, जिससे नागरिक अपने फोन या कंप्यूटर से कभी भी अपने परिवार की पहचान संबंधी जानकारी प्राप्त, स्टोर और साझा कर सकते हैं।
नागरिकों के लिए इसका मतलब है कि अब उन्हें भौतिक फैमिली आईडी ले जाने और उसकी फोटो कॉपी कराने की आवश्यकता नहीं होगी। डिजिलॉकर पर उपलब्ध यह कॉपी एक सत्यापित, कानूनी रूप से वैध दस्तावेज है जिसका उपयोग छात्रवृत्ति, पेंशन और अन्य राज्य कल्याणकारी योजनाओं के लिए तुरंत आवेदन करने और उनका लाभ उठाने के लिए किया जा सकता है- जोकि अधिक तेज, कागज रहित और चौबीसों घंटे उपलब्ध है।
यूपी फैमिली आईडी उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख घरेलू पहचानकर्ता है, जो प्रत्येक परिवार को उन कल्याणकारी लाभों से जोड़ता है जिसके वे पात्र है। इसे डिजिलॉकर पर उपलब्ध कराने से यह दैनिक उपयोगी दस्तावेज उसी विश्वसनीय प्लेटफॉर्म पर आ गया है, जिसका उपयोग नागरिक पहले से ही अपने आधार, पैन, ड्राइविंग लाइसेंस और शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के लिए कर रहे हैं।
"फैमिली आईडी को डिजिलॉकर पर लाने का मतलब है कि किसी परिवार के लिए कल्याणकारी योजनाओं का प्रवेश द्वार अब हमेशा उनकी जेब में है - सुरक्षित, सत्यापित और जरूरत के समय तुरंत उपलब्ध।"
नागरिक चार आसान चरणों में डिजिलॉकर पर अपनी यूपी फैमिली आईडी प्राप्त कर सकते हैं:
यह एकीकरण उत्तर प्रदेश सरकार और डिजिलॉकर की एक नागरिक-केंद्रित डिजिटल इकोसिस्टम के निर्माण के प्रति साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो सार्वजनिक सेवाओं तक पहुंच में पारदर्शिता, दक्षता और सुगमता को बढ़ावा देता है।
डिजिलॉकर अपने विश्वसनीय डिजिटल दस्तावेजों के भंडार का लगातार विस्तार कर रहा है। यूपी फैमिली आईडी जैसी पहल भारत की डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना को और अधिक सशक्त बनाती है तथा डिजिटल इंडिया के उस विजन को आगे बढाती है, जिसके तहत सरकारी दस्तावेज प्रत्येक नागरिक के लिए अधिक सुलभ, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाए जा रहे हैं।
डिजिलॉकर के बारे में
डिजिलॉकर डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत डिजिटल रूप में दस्तावेजों और प्रमाण पत्रों को जारी करने और उनके सत्यापन के लिए भारत सरकार का एक प्रमुख प्लेटफॉर्म है। यह प्रत्येक नागरिक को किसी भी समय, कहीं भी प्रामाणिक डिजिटल दस्तावेजों तक पहुंचने के लिए एक एक सुरक्षित, क्लाउड-आधारित खाता प्रदान करता है, जिससे भौतिक प्रतियां ले जाने की आवश्यकता समाप्त हो जाती है।
***
पीके/केसी/आईएम/जीआरएस