07/28/2026 | Press release | Distributed by Public on 07/28/2026 08:44
Ram Kapoor: एक्टर राम कपूर इन दिनों 'लॉकअप सीजन 2' में नजर आ रहे हैं। इस बीच हाल ही में उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
यह खबर एप पर पढ़ें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉगिन करेंराम कपूर 'लॉकअप सीजन 2' में अब तक कई खुलासे कर चुके हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने जो खुलासा किया, उसने सबको हैरान कर दिया। एक्टर ने बताया कि उन्होंने अपने पिता अनिल कपूर के आखिरी समय में उनका साथ दिया, जब उन्होंने दोबारा हुए पैंक्रियाटिक कैंसर से लड़ाई न करने का फैसला लिया था।
मैंने पिता की मौत की प्लानिंग में मदद की
राम कपूर ने बताया कि उनके पिता 73 साल की उम्र में कैंसर से दोबारा जूझ रहे थे, लेकिन इस बार उन्होंने इलाज न करवाने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा, 'मैंने अपने पिता की मौत की प्लानिंग में उनकी मदद की। कोविड के समय उनका कैंसर वापस आ गया था। उन्होंने मुझे फोन पर बुलाया और कहा कि वह अब इस बीमारी से लड़ना नहीं चाहते।'
राम ने आगे बताया, 'उन्होंने मुझसे साफ कहा कि वह अकेले नहीं जाना चाहते और मुझसे पूछा कि क्या मैं उनकी मदद कर सकता हूं। उन्होंने मुझे समझाया कि अगर मैं नहीं करूंगा तो वह अकेले ही यह कर लेंगे। ऐसे में मेरे पास कोई और ऑप्शन नहीं था।'
मां और बहन आज भी मुझसे बात नहीं करतीं
एक्टर ने बताया कि जब उनके पिता ICU में भर्ती थे, तब वह हर समय उनके साथ रहे। राम ने कहा, 'किसी को नहीं पता था कि उनका कोई इलाज नहीं चल रहा है। वह बस चाहते थे कि मैं उनका हाथ पकड़कर उनके साथ रहूं। उन्हें अकेले रहने से डर लगता था, मौत से नहीं। उन्होंने यह भी कहा था कि उनके जाने पर कोई रोए नहीं।'
इस भावुक कहानी को बताते हुए राम कपूर ने कहा कि इस घटना का असर उनके परिवार पर काफी पड़ा। उन्होंने कहा, 'पांच साल से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन मेरी मां और बहन आज भी मुझसे बात नहीं करतीं। लेकिन उन्होंने अपनी जिंदगी और मौत दोनों को एक राजा की तरह जिया।'