Amar Ujala Ltd

08/05/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/04/2026 21:42

Updates: बंगाल में CJP के अभिजीत और सौरभ के खिलाफ जीरो FIR; आज से ओडिशा में BRICS शिक्षा मंत्रियों की बैठक

{"_id":"6a729ece60821c01e0095ae0","slug":"national-updates-bengal-cjp-zero-fir-odisha-brics-edu-min-meet-north-east-west-south-crime-politics-news-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Updates: बंगाल में CJP के अभिजीत और सौरभ के खिलाफ जीरो FIR; आज से ओडिशा में BRICS शिक्षा मंत्रियों की बैठक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}

Updates: बंगाल में CJP के अभिजीत और सौरभ के खिलाफ जीरो FIR; आज से ओडिशा में BRICS शिक्षा मंत्रियों की बैठक

Wed, 05 Aug 2026 07:54 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 05 Aug 2026 07:54 AM IST
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला
  • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें
पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में महाराष्ट्र के अभिजीत दीपके और उनके सहयोगी सौरभ दास के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) नाम की मुहिम से चर्चित हुए अभिजीत और सौरभ के खिलाफ पॉक्सो कानून की धाराओं के तहत जीरो एफआईआर दर्ज कराई गई है। इस मामले में अधिवक्ता रिंकी चटर्जी सिंह ने कहा, मामला 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुई एक घटना से जुड़ा है। उन्होंने पूछा, 'मेरा सवाल है कि 12 वर्षीय बच्ची को विरोध प्रदर्शन में कौन लाया? उस उम्र की बच्ची को 'देखभाल और सुरक्षा की जरूरत' होती है। इसलिए विरोध प्रदर्शन में बच्चों को शामिल करने के लिए आयोजकों के खिलाफ POCSO अधिनियम की धारा 13, 14 और 15 और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 153 के तहत मामला दर्ज किया जाना चाहिए। उन्होंने छात्रों के आंदोलन की फंडिंग पर भी सवाल खड़े किए। बकौल रिंकी, 'इस विरोध प्रदर्शन के लिए पैसा कहां से आ रहा है? यह स्पष्ट रूप से 'डीप स्टेट' का काम है। इसमें हमारे ही देश के कुछ दलाल और राष्ट्र-विरोधी शामिल हैं। ये सभी मोदी सरकार को गिराने के प्रयास में एकजुट हो गए हैं।'
विज्ञापन

#WATCH | Siliguri, West Bengal: On submitting a complaint for registration of a Zero FIR against Saurav Das, Abhijeet Dipke, and CJP organisers under sections of the POCSO Act, Advocate Rinki Chatterjee Singh says, "The FIR was filed over an incident at Jantar Mantar on July 20,… pic.twitter.com/N0GuAenHkH

- ANI (@ANI) August 5, 2026
विज्ञापन


भुवनेश्वर में ब्रिक्स देशों के शिक्षा मंत्रियों की 13वीं बैठक, 5 से 7 अगस्त तक चलेगा मंथन
ब्रिक्स शिक्षा मंत्रियों की 13वीं बैठक 5 से 7 अगस्त तक भुवनेश्वर में आयोजित की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी 7 अगस्त को होने वाली 13वीं ब्रिक्स शिक्षा मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala Ltd published this content on August 05, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 05, 2026 at 03:42 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]