02/24/2026 | Press release | Distributed by Public on 02/24/2026 00:59
18-19 फरवरी को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का समापन कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में वैश्विक सहयोग के लिए एआई के प्रभाव पर ऐतिहासिक नई दिल्ली घोषणापत्र को स्वीकार किए जाने के साथ हुआ।
21 फरवरी, 2026 तक 88 देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने इस घोषणापत्र का समर्थन किया था। उसके बाद 3 और देश - बांग्लादेश, कोस्टा रिका और ग्वाटेमाला - इसमें शामिल हो गए हैं जिससे घोषणापत्र पर हस्ताक्षर करने वालों की कुल संख्या 91 देशों और संगठनों तक पहुंच गई है।
तदनुसार, इस विषय पर दिनांक 21 फरवरी (आईडी: 2231208) की प्रेस विज्ञप्ति को 3 नए हस्ताक्षरकर्ताओं को शामिल करके अद्यतन किया गया है:
***
पीके/केसी/केके/एसके