Prime Minister’s Office of India

02/24/2026 | Press release | Distributed by Public on 02/24/2026 04:14

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर श्री रॉब जेटेन को बधाई दी

प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर श्री रॉब जेटेन को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 24 FEB 2026 2:33PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर श्री रॉब जेटेन को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने विभिन्न सेक्‍टरों में भारत और नीदरलैंड के बीच व्यापक संबंधों पर प्रकाश डाला। श्री मोदी ने कहा कि दोनों देशों और उनके लोगों के बीच परस्‍पर बढ़ते संबंधों को और गति देने के लिए प्रधानमंत्री श्री जेटेन के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर लिखा;

श्री रॉब जेटेन को नीदरलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई। भारत और नीदरलैंड विभिन्न सेक्‍टरों में व्यापक संबंध साझा करते हैं। मैं दोनों देशों और लोगों के बीच बढ़ते संबंधों को और गति प्रदान करने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।

Congratulations Mr. Rob Jetten on assuming office of the Prime Minister of the Netherlands. India and the Netherlands share an extensive relationship across diverse sectors. I look forward to working closely with you to add further momentum to the growing ties between our two…

- Narendra Modi (@narendramodi) February 24, 2026

***

पीके/केसी/एसकेजे/ओपी


(रिलीज़ आईडी: 2232108) आगंतुक पटल : 6
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Gujarati , Tamil , Malayalam
Prime Minister’s Office of India published this content on February 24, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on February 24, 2026 at 10:14 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]