Ministry of Heavy Industries of the Republic of India

02/17/2026 | Press release | Distributed by Public on 02/17/2026 08:40

लोकसभा अध्यक्ष ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री श्री तारिक रहमान के शपथ-ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व किया

लोकसभा सचिवालय

लोकसभा अध्यक्ष ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री श्री तारिक रहमान के शपथ-ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व किया


भारत बांग्लादेश के लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी राष्ट्र निर्माण के प्रयासों में सहयोग हेतु तत्पर: लोकसभा अध्यक्ष

लोकसभा अध्यक्ष ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री से भेंट कर भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की शुभकामनाएं प्रेषित कीं

लोकसभा अध्यक्ष ने बांग्लादेश के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री को भारत यात्रा हेतु प्रधानमंत्री का निमंत्रण सौंपा

लोकसभा अध्यक्ष ने मालदीव के राष्ट्रपति, भूटान के प्रधानमंत्री तथा अन्य नेताओं से भेंट की

प्रविष्टि तिथि: 17 FEB 2026 7:56PM by PIB Delhi

लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज ढाका में प्रधानमंत्री श्री तारिक रहमान के नेतृत्व में गठित बांग्लादेश की नई सरकार के शपथ-ग्रहण समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर श्री बिरला ने भारत की जनता की ओर से श्री तारिक रहमान को हार्दिक बधाई दी।

लोकसभा अध्यक्ष ने ढाका में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री श्री तारिक रहमान से भेंट भी की तथा उन्हें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का व्यक्तिगत पत्र सौंपा, जिसमें प्रधानमंत्री श्री रहमान को सुविधानुसार शीघ्र भारत यात्रा के लिए आमंत्रित किया गया है।

श्री बिरला ने पुनः दोहराया कि भारत बांग्लादेश के लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी राष्ट्र निर्माण के प्रयासों में सहयोग हेतु सदैव तत्पर है। उन्होंने दोनों पड़ोसी देशों के बीच स्थायी और सुदृढ़ साझेदारी को और गहरा करने की भारत की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।

समारोह के अवसर पर श्री बिरला ने मालदीव के राष्ट्रपति महामहिम डॉ. मोहम्मद मुइज्जू तथा भूटान के प्रधानमंत्री महामहिम श्री शेरिंग तोबगे सहित अन्य नेताओं से भेंट की।

https://x.com/ombirlakota/status/2023748571414294657?s=20

https://x.com/ombirlakota/status/2023739736909824424?s=20

https://x.com/ombirlakota/status/2023673654459105631

***

AM


(रिलीज़ आईडी: 2229291) आगंतुक पटल : 15
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English
Ministry of Heavy Industries of the Republic of India published this content on February 17, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on February 17, 2026 at 14:40 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]