Amar Ujala Ltd

07/25/2026 | Press release | Distributed by Public on 07/24/2026 21:24

CJP Protest Live: सीजेपी और सरकार के बीच तीसरे दौर की वार्ता आज दोपहर 3:30 बजे, बंद रहेंगे 18 मेट्रो स्टेशन

Live

CJP Protest Live: सीजेपी और सरकार के बीच तीसरे दौर की वार्ता आज दोपहर 3:30 बजे, बंद रहेंगे 18 मेट्रो स्टेशन

{"_id":"6a63b2b51bd6a05c8a0ac7a7","slug":"cjp-protest-today-live-updates-government-to-hold-talks-delhi-metro-shuts-18-stations-neet-paper-leak-2026-07-25","type":"live","status":"publish","title_hn":"CJP Protest Live: सीजेपी और सरकार के बीच तीसरे दौर की वार्ता आज दोपहर 3:30 बजे, बंद रहेंगे 18 मेट्रो स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 25 Jul 2026 08:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 25 Jul 2026 08:41 AM IST
खास बातें

CJP Protest in Delhi Today Live Updates: नीट पेपर लीक को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन जारी है। सीजेपी और केंद्र सरकार के बीच बातचीत चल रही है। सीजेपी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर अपनी मांग पर डटी हुई है। सरकार और सीजेपी के बीच आज दोपहर में तीसरे दौर की वार्ता प्रस्तावित है। हर पल की अपडेट्स के लिए पढ़ते रहिए...

विज्ञापन
CJP Proteast Live - फोटो : अमर उजाला

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें
  • 1
    • Link Copied

लाइव अपडेट

08:40 AM, 25-Jul-2026

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर अभी तक कोई ठोस फैसला नहीं आया'

सरकार के साथ बैठक के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा, 'कल की बैठक में कम्पेनसेशन और लीगल मामलों को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। एक इन-प्रिंसिपल एग्रीमेंट हुआ था। हमें उम्मीद है कि आज वह रिटर्न एग्रीमेंट भी मिल जाएगा लेकिन जो मुख्य मांग है- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर अभी तक कोई ठोस फैसला नहीं आया है। अगर प्रधान इस्तीफा नहीं देते हैं, तो हमें बता दें, फिर इस तरह की मीटिंग का कोई मतलब नहीं है। हम अपनी आगे की रणनीति पर काम करेंगे।'

सरकार द्वारा एनटीए के 47 अधिकारियों को बर्खास्त करने पर उन्होंने कहा, "हमें बहुत सारी डिटेल्स देखनी होंगी लेकिन हम फिर से वही बात कर रहे हैं। आखिरी जवाबदेही शिक्षा मंत्री की है, क्योंकि वे सभी पेपर लीक और नीट पेपर लीक के बाद आत्महत्या करने वाले छात्रों के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं। उन्हें इस्तीफा देना होगा। हम लगातार दूसरे बड़े सुधारों पर चर्चा कर रहे हैं।'
07:00 AM, 25-Jul-2026

पुलिस ज्यादती के आरोपों वाली याचिकाओं पर 27 को सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट उन दो याचिकाओं पर 27 जुलाई को सुनवाई करने पर राजी हो गया, जिनमें नीट पेपर लीक और अन्य परीक्षाओं में खामियों के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ज्यादती करने का आरोप लगाया
गया है। मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने मामले का जिक्र किए जाने के बाद जनहित याचिकाओं पर सुनवाई करने पर सहमति जताई। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि याचिकाओं को 27 जुलाई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाए।
विज्ञापन
06:10 AM, 25-Jul-2026

आंदोलन में विचारों की तलाश, संविधान और भगत सिंह पर किताबों की बढ़ी मांग

जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन का असर आसपास के बाजारों पर साफ दिखाई दे रहा है। सुरक्षा बंदोबस्त, प्रतिबंधों के कारण बाजारों में सन्नाटा पसरा है। दुकानें, शोरूम, बैंक, कार्यालय और रेस्टोरेंट बंद रहने से कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। हालांकि, इस माहौल के बीच एक सकारात्मक तस्वीर भी सामने आई है। प्रदर्शन में शामिल युवाओं के बीच संविधान, सामाजिक न्याय और भगत सिंह के विचारों से जुड़ी पुस्तकों की मांग तेजी से बढ़ी है। संसद मार्ग पर पिछले 40 वर्षों से किताबें बेच रहे नेक राम बताते हैं कि सामान्य दिनों की तुलना में बिक्री घट गई है लेकिन प्रदर्शन में शामिल युवा अपनी पसंद की किताबें और अखबार खरीदना नहीं भूल रहे। पुस्तक विक्रेता उजाला के अनुसार, सबसे अधिक मांग भारतीय संविधान, जात-पात का विनाश और शहीद-ए-आजम भगत सिंह पर लिखी किताबों की हैं।
04:25 AM, 25-Jul-2026

दिल्ली में आज और कल रात 8 बजे बंद हो जाएंगी शराब की दुकानें

दिल्ली में आज और कल शराब की दुकानें रात 8 बजे बंद हो जाएंगी। सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में शराब की दुकानों को वीकेंड खत्म होने तक रात 8 बजे तक बंद करने का आदेश दिया गया है। गुरुवार को बिना किसी पूर्व सूचना के दुकानें जल्दी बंद कर दी गईं, जिससे कई लोगों को निराशा हुई और उन्हें बिना शराब खरीदे ही लौटना पड़ा। आम तौर पर शहर में शराब की दुकानें रात 10 बजे बंद होती हैं।
03:36 AM, 25-Jul-2026

जंतर-मंतर पर स्थिति पूरी तरह सामान्य

जंतर-मंतर पर फिलहाल स्थिति सामान्य है। शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों की संख्या कल की तुलना में कम है और लगातार बातचीत के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। इस समय लोग देशभक्ति के गीत गा रहे हैं, नृत्य कर रहे हैं और आपस में बातचीत कर रहे हैं। कहीं भी कोई चिंताजनक स्थिति नहीं है। हमारी पहली प्राथमिकता हर हाल में शांति व्यवस्था बनाए रखना है। शुक्रवार शाम जंतर मंतर पर करीब 8 हजार प्रदर्शनकारी मौजूद हैं, जबकि पहले यह संख्या इससे काफी अधिक थी।
-अजय चौधरी, विशेष पुलिस आयुक्त, दिल्ली पुलिस
03:35 AM, 25-Jul-2026

प्रदर्शन में हाईकोर्ट का हस्तक्षेप से इन्कार

दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के 20 जुलाई को संसद मार्च और जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन से जुड़ी दो जनहित याचिकाओं पर सुनवाई से इन्कार कर दिया। एक याचिका में पूरे मामले की एनआईए जांच की मांग की गई थी, जबकि दूसरी में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करने के निर्देश देने की मांग थी। अदालत ने स्पष्ट कहा कि जांच और कानूनी कार्रवाई का फैसला संबंधित एजेंसियां और प्रशासन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:10 AM, 25-Jul-2026

दिल्ली पुलिस की सभी नियमित छुट्टियां रद्द, आपात स्थिति में ही मिलेगी मंजूरी

दिल्ली में कानून-व्यवस्था की मौजूदा स्थिति को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने अपने सभी कर्मियों की नियमित छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी हैं। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश सभी जिला पुलिस उपायुक्तों (डीसीपी), विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ), इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दिया गया है। आदेश के अनुसार अगले निर्देश तक आकस्मिक अवकाश, अर्जित अवकाश सहित कोई भी नियमित छुट्टी स्वीकृत नहीं की जाएगी। केवल वास्तविक आपात स्थिति में सक्षम प्राधिकारी द्वारा सत्यापन और अनुमोदन के बाद ही छुट्टी दी जाएगी। साथ ही, पुलिस आयुक्त की पूर्व अनुमति के बिना कोई भी पुलिसकर्मी किसी प्रशिक्षण कार्यक्रम या पाठ्यक्रम में भाग नहीं ले सकेगा।
02:09 AM, 25-Jul-2026

दीपके की मौत का दावा करने वाली वायरल कटिंग फर्जी : दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर प्रसारित एक पेपर की कटिंग को शुक्रवार को फर्जी करार दिया, जिसमें कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके की मौत का दावा किया गया था। पुलिस ने ऐसी भ्रामक सामग्री तैयार करने और प्रसारित करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव रंजन ने बताया कि पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया मंच पर जारी स्पष्टीकरण में कहा कि वायरल हो रही पेपर की कटिंग पूरी तरह से मनगढंत है और लोगों से अपील की कि वे अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करें और न ही उसे साझा करें।

12:40 AM, 25-Jul-2026

देर रात बढ़ी जंतर मंतर पर भीड़

सप्ताहांत के कारण शुक्रवार रात से ही जंतर मंतर पर भीड़ बढ़ती रही। कहा जा रहा है कि आज शनिवार होने के कारण भी लोग जंतर मंतर की ओर आ रहे हैं। दो दिन भीड़ बढ़ने के आसार हैं।
12:37 AM, 25-Jul-2026

अपवास पर संदेह करने वालों पर भड़के वांगचुक

अपनी भूख हड़ताल खत्म करने के बाद YouTube पर एक बयान में एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने कहा कि छात्रों के लिए 26 दिनों तक उपवास रखने, 11 किलो वजन कम करने (जिसमें मेरी मसल्स भी कम हो गईं और मेरे अंग व दिमाग हमेशा के लिए खराब होने की कगार पर पहुंच गए थे), और लद्दाख की कड़ाके की ठंड से आकर दिल्ली की चिलचिलाती गर्मी में यह सब करने के बाद, क्या मुझे किसी से इस बात का कैरेक्टर सर्टिफिकेट लेना होगा कि मेरा उपवास कितना पवित्र था, मैंने किसके हाथों इसे तोड़ा, या मैंने कोई डील की या नहीं?... ऐसे लोगों को पैदा करने वाले देश पर शर्म आती है, जहां से ऐसी घटिया सोच निकलती है। मैं किसी को दोष नहीं देता क्योंकि आपमें से ज्यादातर लोगों को यह नहीं पता कि मैं किन हालात से गुजरा हूं, पिछले एक-दो हफ्तों में मेरा परिवार किन हालात से गुजरा है... इसलिए किसी की भी बात सुनने से पहले, उनके बैकग्राउंड को जरूर देखें। क्या उनके मन में कोई खुन्नस है? क्या वे किसी ऐसी पॉलिटिकल पार्टी से हैं जिसकी दूसरी पॉलिटिकल पार्टी से दुश्मनी है, या वे एक न्यूट्रल व्यक्ति हैं? अगर वे न्यूट्रल हैं, तो जरूर उनकी बात सुनें...

#WATCH | Gurugram, Haryana | Issuing a statement on YouTube on breaking his hunger strike, Activist Sonam Wangchuk says, "After 26 days of fasting for the sake of students, losing 11 kilograms of body weight in which I have also lost muscle mass and my organs and brain reached… pic.twitter.com/D2Qt4K4BtX

- ANI (@ANI) July 24, 2026
Amar Ujala Ltd published this content on July 25, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on July 25, 2026 at 03:25 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]