Prime Minister’s Office of India

03/22/2026 | Press release | Distributed by Public on 03/21/2026 22:57

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व जल दिवस पर जल संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व जल दिवस पर जल संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

प्रविष्टि तिथि: 22 MAR 2026 9:05AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व जल दिवस के अवसर पर सभी से जल की हर बूंद को बचाने और इस अनमोल संसाधन का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराने का आह्वान किया।

जीवन को बनाए रखने और पृथ्वी के भविष्य को आकार देने में जल की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए, श्री मोदी ने उन लोगों की भी सराहना की जो सतत पद्धतियों को अपनाते हैं, जागरूकता फैलाते हैं और संरक्षण की संस्कृति को प्रोत्साहित करते हैं।

प्रधानमंत्री ने एक्स(X) पर लिखा:

"जल हमें जीवन देता है और हमारे ग्रह के भविष्य को आकार देता है।

इस विश्व जल दिवस के अवसर पर, आइए हम हर बूंद जल के संरक्षण और उसके जिम्मेदारी से उपयोग करने के अपने संकल्प को दोहराएं।

आज का दिन उन लोगों की सराहना करने का भी है जो सतत उपायों को अपनाते हैं, जागरूकता फैलाते हैं और संरक्षण की संस्कृति को बढ़ावा देते हैं।"

Water sustains us and shapes our planet's future.

On World Water Day, let us reaffirm our commitment to conserve every drop of water and use it responsibly. Today is also a day to appreciate those who engage in sustainable practices, promote awareness and nurture a culture of… pic.twitter.com/lG2WlOmYGD

- Narendra Modi (@narendramodi) March 22, 2026

***

पीके/केसी/पीकेपी


(रिलीज़ आईडी: 2243480) आगंतुक पटल : 15
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English
Prime Minister’s Office of India published this content on March 22, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on March 22, 2026 at 04:57 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]