Amar Ujala Ltd

08/02/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/02/2026 00:02

कर्नाटक: शिवमोगा में बारिश से भूस्खलन, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत; कैसे हुआ हादसा

{"_id":"6a6edcd97d50901de90bcb5c","slug":"karnataka-several-members-of-a-family-killed-in-rain-triggered-landslide-in-shivamogga-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: शिवमोगा में बारिश से भूस्खलन, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत; कैसे हुआ हादसा?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}

कर्नाटक: शिवमोगा में बारिश से भूस्खलन, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत; कैसे हुआ हादसा?

Sun, 02 Aug 2026 11:31 AM IST
निर्मल कांत पीटीआई, शिवमोगा (कर्नाटक)।
पीटीआई, शिवमोगा (कर्नाटक)। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 02 Aug 2026 11:31 AM IST
विज्ञापन
भूस्खलन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
  • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें
कर्नाटक के शिवमोगा जिले के इंदिरानगर में रविवार सुबह भारी बारिश के कारण भूस्खलन हो गया। इससे एक झोपड़ी मलबे में दब गई। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन साल का एक बच्चा भी शामिल है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


मृतकों में कौन-कौन शामिल हैं?
मृतकों की पहचान मल्लिकार्जुन (35 वर्षीय), उनकी पत्नी नागवेणी (28 वर्षीय) और उनके बेटे संतोष के रूप में हुई है। यह परिवार कोप्पल जिले के गंगावती तालुक के कोक्करेगारू गांव का रहने वाला था।
विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा?
पुलिस सूत्रों के अनुसार, रात करीब ढाई बजे परिवार झोपड़ी में सो रहा था। उसी समय पास की पहाड़ी का हिस्सा टूटकर झोपड़ी पर गिर गया। सूत्रों ने बताया कि पास की दूसरी झोपड़ी में रहने वाला एक व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'विरोध का अधिकार, लेकिन मर्यादा जरूरी': PM मोदी पर टिप्पणी को लेकर क्या बोले इमाम इलियासी? छात्रों को दी नसीहत

बारिश लगातार होने के कारण भूस्खलन हुआ। इसके बाद दमकल और आपातकालीन सेवा विभाग तथा पुलिस की टीम ने राहत और बचाव अभियान चलाया। टीम ने मलबे के नीचे से तीनों शव बाहर निकाले।

पुलिस ने बताया कि मलनाड क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से पहाड़ी का हिस्सा ढह गया। इसी कारण एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।
Amar Ujala Ltd published this content on August 02, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 02, 2026 at 06:02 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]