02/26/2026 | Press release | Distributed by Public on 02/26/2026 00:43
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज महान क्रांतिकारी वीर सावरकर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि उन्होंने अपना जीवन देश को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए समर्पित कर दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि वीर सावरकर जी का व्यक्तित्व और कार्य हर पीढ़ी को राष्ट्रीय सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा:
महान क्रांतिकारी वीर सावरकर जी को उनकी पुण्यतिथि पर सादर नमन। देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व हर पीढ़ी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

- Narendra Modi (@narendramodi) February 26, 2026***
पीके/केसी/एसएस/वाईबी