Amar Ujala Ltd

10/16/2026 | Press release | Distributed by Public on 10/15/2026 22:26

भारत में घंटे भर ठप रहा एक्स: सोशल मीडिया मंच पर सर्च करने में आई रुकावट, यूजर्स हुए परेशान; अब ठीक हुई सेवा

{"_id":"6ad1a046ef7608d8dc04834a","slug":"x-service-disrupted-in-india-users-facing-issues-with-search-news-in-hindi-x-updates-in-hindi-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में घंटे भर ठप रहा एक्स: सोशल मीडिया मंच पर सर्च करने में आई रुकावट, यूजर्स हुए परेशान; अब ठीक हुई सेवा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}

भारत में घंटे भर ठप रहा एक्स: सोशल मीडिया मंच पर सर्च करने में आई रुकावट, यूजर्स हुए परेशान; अब ठीक हुई सेवा

Fri, 16 Oct 2026 09:26 AM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 16 Oct 2026 09:26 AM IST
सार

भारत में शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स की सेवाएं करीब एक घंटे तक बाधित रहीं। यूजर्स को सर्च करने, जरूरी जानकारी खोजने और पोस्ट तलाशने में परेशानी हुई। हालांकि, बाद में सेवाएं बहाल हो गईं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
भारत में X हुआ डाउन? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
  • Link Copied

विस्तार

भारत में शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) की सेवाएं बाधित होने से यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्लेटफॉर्म पर सर्च करने में दिक्कत आने की शिकायतें सामने आई। इसके चलते यूजर्स को अपनी जरूरत की जानकारी खोजने और पोस्ट तलाशने में परेशानी हुई। वहीं करीब एक घंटे बाद ये सेवाएं फिर से बहाल हो गई। ये पहला मौका नहीं है, जब ऐसी दिक्कत का यूजर्स को सामना करना पड़ा हो। अक्सर तमाम सोशल मीडिया मंच की सेवाओं में रुकावट की खबरें सामने आती रहती हैं।

विज्ञापन

इस साल कई बार ठप हुआ एक्स

  • यह पहली बार नहीं है जब X को ऐसे आउटेज का सामना करना पड़ा हो। इसी साल मई में भी भारत समेत कई देशों में प्लेटफॉर्म की सेवाएं प्रभावित हुई थीं। उस दौरान यूजर्स नई पोस्ट नहीं देख पा रहे थे और कई लोगों को अपने अकाउंट में लॉगिन करने में परेशानी हो रही थी। हजारों उपयोगकर्ताओं ने वेबसाइट, मोबाइल ऐप और लॉगिन पेज पर तकनीकी खामियों की शिकायत की थी।

    विज्ञापन
  • मई के उस आउटेज में करीब 41 प्रतिशत यूजर्स लॉगिन नहीं कर पा रहे थे। इतनी ही संख्या में लोगों ने एप से जुड़ी समस्याओं की भी रिपोर्ट की थी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • इससे पहले फरवरी में X को एक बड़े वैश्विक आउटेज का सामना करना पड़ा था, जिसका असर भारत, अमेरिका और ब्रिटेन सहित कई देशों में देखने को मिला था। उस समय 25,000 से अधिक शिकायतें दर्ज हुई थीं। इनमें 53 प्रतिशत ऐप यूजर्स लॉगिन नहीं कर पा रहे थे, जबकि 16 प्रतिशत वेबसाइट यूजर्स ने भी दिक्कतों की सूचना दी थी।
  • पिछले वर्ष नवंबर में भी X की सेवाएं कई देशों में प्रभावित हुई थीं। उस दौरान केवल X ही नहीं, बल्कि क्लाउडफ्लेयर के इंटरनेट इंफ्रास्ट्रक्चर पर निर्भर कई अन्य वेबसाइटों को भी तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ा था।

बार-बार आउटेज के क्या मायने हैं?
डिजिटल दौर में एक्स सिर्फ बातचीत का मंच नहीं, बल्कि खबरों, कारोबार और सार्वजनिक चर्चा का बड़ा जरिया बन चुका है। ऐसे में बार-बार प्लेटफॉर्म का डाउन होना आम लोगों के साथ-साथ संस्थानों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। अगर भविष्य में ऐसे आउटेज जारी रहे, तो यह एक्स के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है और यूजर्स दूसरे विकल्पों की ओर रुख कर सकते हैं।

Amar Ujala Ltd published this content on October 16, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on October 16, 2026 at 04:27 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]