Amar Ujala Ltd

09/15/2026 | Press release | Distributed by Public on 09/15/2026 09:58

सिक्किम के ग्यालशिंग में भूस्खलन: भारी बारिश के बाद बढ़ा खतरा, 28 घर खाली कराए; 128 लोगों को सुरक्षित निकाला

{"_id":"6aa96665980070191e08ed54","slug":"sikkim-landslide-128-people-evacuated-safely-after-landslides-in-gyalshing-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिक्किम के ग्यालशिंग में भूस्खलन: भारी बारिश के बाद बढ़ा खतरा, 28 घर खाली कराए; 128 लोगों को सुरक्षित निकाला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}

सिक्किम के ग्यालशिंग में भूस्खलन: भारी बारिश के बाद बढ़ा खतरा, 28 घर खाली कराए; 128 लोगों को सुरक्षित निकाला

Tue, 15 Sep 2026 09:09 PM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला ब्यूरो, गंगटोक।
अमर उजाला ब्यूरो, गंगटोक। Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 15 Sep 2026 09:09 PM IST
सार

सिक्किम के ग्यालशिंग जिले में भारी बारिश के बाद सिंगलिताम और रिंबी में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। रिंबी में 28 घरों से 128 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है, जबकि सिंगलिताम में सात परिवार राहत केंद्र में हैं। प्रशासन सड़क और संपर्क बहाली में जुटा है।

विज्ञापन
सिक्किम में भूस्खलन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala Graphics
  • Link Copied

विस्तार

सिक्किम के ग्यालशिंग जिले में भारी बारिश के बाद सिंगलिताम और रिंबी में भूस्खलन की घटनाओं से खतरा बढ़ गया है। एहतियात के तौर पर रिंबी में 28 घरों में रह रहे 128 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। वहीं, सिंगलिताम में भी सात प्रभावित परिवारों को राहत केंद्र में स्थानांतरित किया गया है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग प्रभावित इलाकों में लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैं।

विज्ञापन


सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसएसडीएमए) के अनुसार, जिले में 12 सितंबर से भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। जिला प्रशासन और विभिन्न विभाग राहत, बचाव और सड़क बहाली के काम में जुटे हैं। ग्यालशिंग के जिला कलेक्टर तेनजिंग डेंजोंगपा सिंगलिताम और रिंबी के प्रभावित इलाकों का लगातार दौरा कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।
विज्ञापन


रिंबी में 28 घर खाली कराए
14 सितंबर को भारी बारिश और बाढ़ के बाद रिंबी की स्थिति की दोबारा समीक्षा की गई। इसके बाद 28 घरों में रह रहे 128 लोगों को रिंबी ग्राम पंचायत केंद्र में स्थानांतरित किया गया। इससे पहले चार घरों के 18 लोगों को उनके रिश्तेदारों के यहां भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन के अनुसार, मंदिर प्वाइंट के आसपास मुख्य भूस्खलन हो रहा है। निचले इलाके में स्थित रिंबी वार्ड में अभी भी भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। निक खोलसा नाले में भूस्खलन का मलबा जमा हो गया है, जो बारिश के दौरान पानी के तेज बहाव के साथ रिंबी गांव की ओर आ रहा है। तेज बहाव के कारण रिंबी का आरसीसी पुल भी बह गया है।

सड़क बहाली के साथ वैकल्पिक पुल की तैयारी
सड़क एवं पुल विभाग मलबा हटाने और सड़क बहाल करने में जुटा है। रिंबी की मुख्य सड़क 14 मई की रात पूरी तरह बह गई थी। संपर्क बहाल करने के लिए अपेक्षाकृत ऊंचाई वाले स्थान पर बैली ब्रिज बनाने की तैयारी की जा रही है। वहीं, प्रभावित क्षेत्र में लोगों की आवाजाही के लिए 15 सितंबर से अस्थायी बांस का पुल बनाने की भी योजना है।

रिंबी राहत केंद्र में पानी की आपूर्ति बहाल करने के लिए प्रशासन पाइप उपलब्ध करा रहा है। वहीं, भूस्खलन क्षेत्र के नीचे स्थित रिंबी आईसीडीएस केंद्र 14 सितंबर की बारिश में जलमग्न हो गया। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए इसे सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की संभावना पर विचार किया जा रहा है।

सिंगलिताम में सात परिवार राहत केंद्र में
सिंगलिताम में सीधे प्रभावित सात परिवारों के 33 से अधिक लोगों को राहत केंद्र में रखा गया है। इनमें बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल हैं। प्रशासन की ओर से प्रभावित लोगों को भोजन और जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। प्रभावित स्थल पर रात में निगरानी के लिए रोशनी की व्यवस्था भी की गई है।

प्रशासन ने लोगों से सक्रिय भूस्खलन वाले क्षेत्रों, नालों और नदी किनारे जाने से बचने की अपील की है। बारिश के दौरान या रात में अनावश्यक आवाजाही नहीं करने की सलाह दी गई है। जमीन में नई दरार दिखाई देने, पानी के बहाव में अचानक बदलाव या जमीन खिसकने के संकेत मिलने पर तत्काल स्थानीय अधिकारियों को सूचना देने को कहा गया है।
Amar Ujala Ltd published this content on September 15, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on September 15, 2026 at 15:58 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]