Amar Ujala Ltd

08/12/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/12/2026 12:51

Solar Eclipse 2026: सूर्य ग्रहण से इन 2 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, 17 अगस्त तक रहें सावधान

Surya Grahan Effects on Zodiac Signs: साल 2026 का आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त की रात लगने जा रहा है। भारतीय समय के मुताबिक ग्रहण की शुरुआत रात 9 बजकर 4 मिनट पर होगी, जबकि इसका समापन 13 अगस्त की रात 1 बजकर 28 मिनट पर होगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार यह ग्रहण कर्क राशि में घटित होगा। ऐसे में कुछ राशियों को इस अवधि में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

कन्या और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ग्रहण का प्रभाव थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। आर्थिक मामलों से लेकर नौकरी, कारोबार और महत्वपूर्ण निर्णयों तक में सतर्कता बरतना बेहतर रहेगा। खासतौर पर 17 अगस्त तक जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार 17 अगस्त के बाद सूर्य के राशि परिवर्तन के साथ परिस्थितियों में धीरे-धीरे सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं दोनों राशियों के लिए यह ग्रहण क्या संकेत दे रहा है।

कन्या राशि - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सूर्य ग्रहण एकादश भाव में होगा। ज्योतिष में एकादश भाव को आय, लाभ, इच्छाओं की पूर्ति और बड़े भाई-बहनों से संबंधित माना जाता है। इसलिए ग्रहण के आसपास का समय आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी मांग सकता है।

ग्रहण का प्रभाव और उपाय - फोटो : Freepik

प्रभाव
इस दौरान अचानक खर्च बढ़ने से बजट बिगड़ सकता है। मेहनत करने के बावजूद अपेक्षित आर्थिक लाभ हासिल करने में देरी हो सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अपने प्रयास और तेज करने की जरूरत होगी। वहीं कारोबारियों के सामने किसी महत्वपूर्ण डील या प्रोजेक्ट में रुकावट आ सकती है। हालांकि, इन परिस्थितियों को स्थायी नहीं माना जाना चाहिए। धैर्य और समझदारी से काम लेने पर स्थिति संभल सकती है।

उपाय
ज्योतिषीय उपाय के तौर पर कन्या राशि के जातक आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं।

कन्या राशि - फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण नवम भाव में घटित होगा। नवम भाव को भाग्य, धर्म, उच्च शिक्षा और लंबी यात्राओं से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में इस अवधि में केवल भाग्य के भरोसे रहने के बजाय मेहनत पर ध्यान देना जरूरी होगा।

ग्रहण का प्रभाव और उपाय - फोटो : adobe stock

प्रभाव
करियर से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय लेते समय जल्दबाजी न करें। बिना पूरी जानकारी के उठाया गया कदम परेशानी खड़ी कर सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान एकाग्रता बनाए रखने में मुश्किल महसूस हो सकती है, इसलिए उन्हें अपनी दिनचर्या पर विशेष ध्यान देना चाहिए। पैतृक कारोबार से जुड़े लोगों को भी आर्थिक फैसलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। किसी भी नए निवेश या बड़े बदलाव से पहले अच्छी तरह विचार करें।

उपाय
उपाय के रूप में वृश्चिक राशि के जातक सूर्य देव के मंत्रों का जाप कर सकते हैं।

Solar Eclipse 2026: 12 अगस्त को लगेगा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, जानें 12 राशियों के जीवन पर इसका प्रभाव

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

Amar Ujala Ltd published this content on August 12, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 12, 2026 at 18:51 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]