Amar Ujala Ltd

08/25/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/25/2026 02:29

UPCISB Exam Date: यूपी सहकारी बैंक भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, कब से होंगे एग्जाम? यहां देखें पूरा शेड्यूल

{"_id":"6a8d4b3d4d2885cbdc064944","slug":"up-cooperative-bank-exam-date-2026-announced-check-complete-schedule-2026-08-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UPCISB Exam Date: यूपी सहकारी बैंक भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, कब से होंगे एग्जाम? यहां देखें पूरा शेड्यूल","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}

UPCISB Exam Date: यूपी सहकारी बैंक भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, कब से होंगे एग्जाम? यहां देखें पूरा शेड्यूल

Tue, 25 Aug 2026 01:50 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Tue, 25 Aug 2026 01:50 PM IST
सार

UP Cooperative Bank Recruitment: उत्तर प्रदेश सहकारी संस्थागत सेवा मंडल ने सहकारी बैंक भर्ती 2026 की परीक्षा तारीखें जारी कर दी हैं। ऑनलाइन परीक्षा सितंबर में दो दिनों तक आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
  • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

UPCISB: उत्तर प्रदेश सहकारी संस्थागत सेवा मंडल (UPCISB) ने विशेष चयन 2026 के तहत होने वाली ऑनलाइन परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। यूपी सहकारी बैंक भर्ती परीक्षा 7 और 8 सितंबर 2026 को होगी। 7 सितंबर को प्रबंधक, सहायक/कैशियर और कनिष्ठ प्रबंधक पदों की परीक्षा होगी, जबकि 8 सितंबर को सहायक अभियंता (सिविल) और सहायक/टंकक पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

क्या है परीक्षा शेड्यूल?

तारीख पाली और समय पद संस्था
7 सितंबर 2026 पहली पाली: सुबह 8:35 से 10:35 बजे तक प्रबंधक जिला सहकारी बैंक लिमिटेड
7 सितंबर 2026 दूसरी पाली: दोपहर 12:35 से 2:35 बजे तक सहायक/कैशियर (बैंकिंग असिस्टेंट/क्लेरिकल स्टाफ) जिला सहकारी बैंक लिमिटेड
7 सितंबर 2026 तीसरी पाली: शाम 4:05 से 6:05 बजे तक कनिष्ठ प्रबंधक जिला सहकारी बैंक लिमिटेड
8 सितंबर 2026 पहली पाली: सुबह 8:35 से 10:35 बजे तक सहायक अभियंता (सिविल) उ.प्र. राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड
8 सितंबर 2026 दूसरी पाली: दोपहर 12:35 से 2:35 बजे तक सहायक/टंकक जिला सहकारी बैंक लिमिटेड

कितना मिलेगा वेतन?

  • प्रबंधक (श्रेणी-1) पद के लिए वेतनमान 34,000 से 88,000 तक है।
  • कनिष्ठ प्रबंधक (श्रेणी-2) के लिए वेतनमान 29,600 से 82,100 तक है।
  • सहायक/कैशियर और सहायक/टाइपिस्ट (श्रेणी-3) पदों के लिए वेतन 25,620 से 64,670 तक है।
  • सहायक अभियंता (सिविल) (श्रेणी-2) पद के लिए वेतनमान स्तर-10 के अनुसार 56,100 से 1,77,500 तक है।

कैसे होगा चयन?

  • श्रेणी-1 और श्रेणी-2 के पद: प्रबंधक, कनिष्ठ प्रबंधक और सहायक अभियंता पदों पर चयन मुख्य ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा।
  • श्रेणी-3 के पद: सहायक/कैशियर और सहायक/टाइपिस्ट पदों पर चयन मुख्य ऑनलाइन परीक्षा और दक्षता/कौशल परीक्षा के अंकों के आधार पर होगा।
  • दो चरणों में परीक्षा: अगर आवेदनों की संख्या बहुत ज्यादा होती है, तो परीक्षा प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा दो चरणों में कराई जा सकती है।
  • प्रारंभिक परीक्षा के अंक: प्रारंभिक परीक्षा के अंक अंतिम मेरिट में नहीं जोड़े जाएंगे।
Amar Ujala Ltd published this content on August 25, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 25, 2026 at 08:30 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]