Prime Minister’s Office of India

02/17/2026 | Press release | Distributed by Public on 02/17/2026 00:24

प्रधानमंत्री ने फ्रांस के राष्ट्रपति का स्वागत किया, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया

प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने फ्रांस के राष्ट्रपति का स्वागत किया, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया

प्रविष्टि तिथि: 17 FEB 2026 9:57AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन का हार्दिक स्वागत करते हुए यह भरोसा जताया कि यह यात्रा भारत-फ्रांस संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।

राष्ट्रपति मैक्रॉन की यात्रा के महत्व को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पहले मुंबई और फिर दिल्ली में होने वाली बैठकों में दोनों देशों के बीच कार्यनीतिक साझेदारी को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सहकार्य से न केवल दोनों देशों बल्कि व्यापक वैश्विक समुदाय को भी लाभ मिलता रहेगा।

एक्स पर अलग-अलग पोस्ट में श्री मोदी ने लिखा:

"भारत में आपका स्वागत है! भारत आपकी यात्रा और हमारे द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उत्सुक है। मुझे विश्वास है कि हमारी चर्चाएं विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करेंगी और वैश्विक प्रगति में योगदान देंगी।

मुंबई और फिर दिल्ली में मिलते हैं, मेरे प्रिय मित्र @EmmanuelMacron।"

Welcome to India!

India looks forward to your visit and to advancing our bilateral ties to new heights. I am confident that our discussions will further strengthen cooperation across sectors and contribute to global progress.

See you in Mumbai and later in Delhi, my dear friend… https://t.co/5gDTDt6llp

- Narendra Modi (@narendramodi) February 17, 2026

Bienvenue en Inde !

L'Inde se félicite de votre visite et entend donner un nouvel élan à notre partenariat stratégique. Je suis convaincu que nos discussions renforceront davantage la coopération dans divers secteurs et contribueront au progrès mondial.

À très bientôt à Mumbai,… https://t.co/5gDTDt6llp

- Narendra Modi (@narendramodi) February 17, 2026

*****

पीके/केसी/एके/जीआरएस


(रिलीज़ आईडी: 2229003) आगंतुक पटल : 5
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Gujarati
Prime Minister’s Office of India published this content on February 17, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on February 17, 2026 at 06:24 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]