Amar Ujala Ltd

08/11/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/11/2026 11:56

Akhil NRD: कौन हैं अखिल एनआरडी? ड्राइवर के साथ चली गई पत्नी; मचा हड़कंप तो दोस्त ने दी जानकारी


मलयालम कंटेंट क्रिएटर और एक्टर अखिल एनआरडी तब चर्चा में आ गए, जब ऑनलाइन ऐसी खबरें आईं कि उनकी पत्नी मेघा कथित तौर पर घर छोड़कर एक बस कंडक्टर के साथ चली गई हैं। खबर है कि वह अपने साथ अपना सामान लेकर चली गई हैं।

पत्नी के साथ अखिल एनआरडी - फोटो : सोशल मीडिया

दोस्त ने दी जानकारी
खबरों के मुताबिक, अखिल ने बिना किसी पर दोष मढ़े इस स्थिति के बारे में बात की है। उनके करीबी दोस्त और पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट साई कृष्णा ने भी अपने यूट्यूब चैनल पर इस मामले पर बात की। उन्होंने कहा कि यह घटना उनके लिए एक सदमे की तरह थी क्योंकि वह अखिल और मेघा की शादी में शामिल हुए थे।

पत्नी के साथ अखिल एनआरडी - फोटो : सोशल मीडिया

दोस्त को लगा सदमा
न्यूज 18 कन्नड़ के अनुसार, साई कृष्णा ने कहा, 'यह थोड़ा मुश्किल विषय है। मगर हमें कुछ चीजों के बारे में बात करने की जरूरत है। ऐसा किसी के भी जीवन में कभी भी हो सकता है। अखिल एनडीआर की पत्नी चली गईं। मैं उन लोगों में से था जो उनकी शादी में गए थे। 2021 से अखिल के साथ मेरी अच्छी दोस्ती रही है। यह खबर सुनकर मुझे सदमा लगा।'

अखिल एनआरडी - फोटो : सोशल मीडिया

कौन हैं अखिल एनआरडी?
अखिल एनडीआर केरल के अलाप्पुझा के रहने वाले एक मलयालम कंटेंट क्रिएटर, यूट्यूबर और एक्टर हैं। 5 दिसंबर 1995 को जन्मे अखिल अपनी ऑन-स्क्रीन पर्सनैलिटी और मजेदार डिजिटल कंटेंट के लिए जाने जाते हैं।
कैमरे से दूर, वह खुद को ज्यादा अंतर्मुखी बताते हैं। उनकी सोशल मीडिया पर्सनैलिटी मुख्य रूप से कॉमेडी, आम जिंदगी से जुड़ी स्थितियों, परिवार-केंद्रित वीडियो और रोजमर्रा की जिंदगी के ऑब्जर्वेशन पर आधारित है।

पत्नी के साथ अखिल एनआरडी - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मों में काम किया
अखिल सोशल मीडिया के अलावा एक्टिंग में भी अपना करियर आगे बढ़ा रहे हैं।
2026 में, वह मलयालम कॉमेडी ड्रामा 'महाराजा हॉस्टल' में नजर आए और 'अशाकल आयिरम' से भी जुड़े रहे।

अखिल और मेघा की शादी कब हुई?
कहा जाता है कि कई वर्षों तक एक-दूसरे को जानने के बाद, अखिल और मेघा ने नवंबर 2024 में शादी कर ली।

Amar Ujala Ltd published this content on August 11, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 11, 2026 at 17:56 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]