Amar Ujala Ltd

10/21/2026 | Press release | Distributed by Public on 10/21/2026 14:16

रहें अलर्ट: 24 अक्तूबर से इन राशि वालों के जीवन में होगी उथल-पुथल, बुध चलेंगे उल्टी चाल

Budh Vakri 2026 Impact : ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की वक्री चाल का विशेष महत्व माना गया है। मान्यता है कि जब कोई ग्रह वक्री अवस्था में आता है, तो उसके प्रभाव से जातकों के जीवन में कई तरह के बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस दौरान कुछ लोगों के बनते काम अटक सकते हैं, तो कुछ को करियर और कारोबार में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, 24 अक्तूबर 2026 को दोपहर 12 बजकर 14 मिनट पर बुध ग्रह तुला राशि में वक्री होने जा रहे हैं। बुध की इस चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ सकता है, लेकिन ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, कुछ राशियों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि ये कौन-सी राशियां हैं और बुध की वक्री चाल का इनके जीवन पर क्या प्रभाव पड़ सकता है।


गुरु गोचर 2026: 31 अक्तूबर को गुरु करेंगे मघा नक्षत्र में गोचर, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

Budh Vakri - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए बुध तृतीय और द्वादश भाव के स्वामी हैं। बुध की वक्री चाल के दौरान आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत के मामलों में लापरवाही भारी पड़ सकती हैं। आपके बनते हुए कामों में रुकावट आ सकती है। प्रेम विवाह के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। नौकरी को लेकर किसी जरूरी कार्य को पूरा करने में अपेक्षा से अधिक समय लग सकता है। कुछ भी नया करने से पहले सावधानी बरतें और जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें।
सूर्य-शनि ने बनाया षडाष्टक योग, इन 3 राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, कामकाज में आएंगी बाधाएं

Budh Vakri - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए बुध का वक्री होना महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि बुध आपके लग्न और दशम भाव के स्वामी हैं। इस समय परिवार में किसी से आपका विवाद हो सकता है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को भी कामकाज में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। कोई बाधा आपको अधिक परेशान कर सकती है।
गुरु का राशि परिवर्तन, जानिए वृषभ राशि वालों की नौकरी-व्यापार और आर्थिक स्थिति पर कैसा होगा असर

Budh Vakri - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए बुध सप्तम और दशम भाव के स्वामी हैं। नौकरीपेशा व्यक्ति का स्थानान्तरण होने की आशंका रहेगी। बुध की वक्री चाल आपके लिए कुछ नई चुनौतियां लेकर आ सकती है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बढ़ सकता है। व्यापार में साझेदारी से जुड़े मामलों में सतर्क रहने की जरूरत होगी। वहीं, निजी जीवन में भी बातचीत के दौरान संयम रखें। मित्रों पर आंख मूंदकर विश्वास करने से बचना चाहिए।
मंगल का अश्लेषा नक्षत्र में गोचर, इन राशि के लोगों का पलटेगा समय, करियर में दिखेगा बड़ा बदलाव
शुक्रादित्य योग से इन राशि वालों को मिलेगा सुख, नवंबर तक चमकेगा भाग्य और होगा लाभ

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

Amar Ujala Ltd published this content on October 21, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on October 21, 2026 at 20:17 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]