08/02/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/01/2026 19:25
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
यह खबर एप पर पढ़ें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉगिन करेंमुंबई पुलिस ने फर्जी दस्तावेज से बैंक खाते खोलने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह साइबर धोखेबाजों को ऑनलाइन घोटालों की आय भेजने के लिए खाते का विवरण देता था। पुलिस ने शनिवार को बताया कि इस मामले में सरगना सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कई मोबाइल फोन, सिम कार्ड, फर्जी कंपनी दस्तावेज और बैंक संबंधी कागजात जब्त किए। गिरोह द्वारा खोले गए इन बैंक खातों का उपयोग देश भर में साइबर धोखाधड़ी से जुड़े करोड़ों रुपये के लेनदेन के लिए किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों में सलमान हबीब पठान, साजिद निसार अहमद कोठावाला, चिराग केतन तोपरानी, राकेश रामाशंकर मिश्रा, रक्षित के राजेंद्र हेगड़े, सैयद वजाहत वहीउद्दीन और आर्यन रितेश ठक्कर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, पठान ने एक नेटवर्क बनाया था जिसके सदस्य विभिन्न बैंकों में खाते खोलकर साइबर धोखेबाजों को जानकारी देते थे। ऑनलाइन घोटालों से मिली रकम इन खातों में जमा होती थी, फिर धोखेबाजों को हस्तांतरित की जाती थी।