Amar Ujala Ltd

09/19/2026 | Press release | Distributed by Public on 09/19/2026 11:36

बुध का नक्षत्र परिवर्तन लाएगा बड़ा बदलाव, 21 सितंबर के बाद इन 4 राशियों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

ज्योतिष शास्त्र में बुध को बुद्धि, वाणी, व्यापार, तर्क, संचार और आर्थिक मामलों का कारक ग्रह माना जाता है। ग्रहों के राजकुमार बुध 21 सितंबर 2026 को रात 10 बजकर 45 मिनट पर मंगल के चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं। बुध का यह नक्षत्र परिवर्तन ज्योतिषीय दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसका प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग रूप में देखने को मिल सकता है। कुछ जातकों के लिए यह समय करियर और व्यापार में नए अवसर लेकर आ सकता है, तो वहीं कुछ लोगों की आर्थिक स्थिति में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, बुध के चित्रा नक्षत्र में प्रवेश का प्रभाव 4 राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ माना जा रहा है। इन राशि के जातकों को करियर में सफलता, धन लाभ और आर्थिक मजबूती के संकेत मिल सकते हैं। हालांकि, ज्योतिषीय फल व्यक्ति की जन्मकुंडली और ग्रहों की स्थिति के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। आइए जानते हैं वे कौन-सी 4 राशियां हैं, जिनके लिए 21 सितंबर के बाद का समय आर्थिक और करियर के लिहाज से खास रह सकता है।

नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलने के साथ वेतन बढ़ने के भी योग बन रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध का चित्रा नक्षत्र में प्रवेश सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलने के साथ वेतन बढ़ने के भी योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है और अचानक धन लाभ के अवसर सामने आ सकते हैं। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने की संभावना है। बेरोजगार जातकों को नई नौकरी से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे महत्वपूर्ण काम आसानी से पूरे होंगे। इसके अलावा पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिलने के संकेत हैं।

कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए बुध का नक्षत्र परिवर्तन करियर और व्यापार के लिहाज से शुभ रह सकता है। कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है और कोई बड़ी बिजनेस डील आपके पक्ष में फाइनल होने की संभावना है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। आय बढ़ाने के नए साधन सामने आ सकते हैं और निवेश से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। इस दौरान आप मकान या वाहन खरीदने की योजना भी बना सकते हैं। साथ ही किसी नए काम या प्रोजेक्ट की शुरुआत के लिए समय अनुकूल रह सकता है।

प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल रह सकता है। - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए बुध का नक्षत्र गोचर कई क्षेत्रों में लाभदायक साबित हो सकता है। 21 सितंबर के बाद नौकरी और करियर में तरक्की के नए अवसर मिल सकते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल रह सकता है। लंबे समय से रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे और आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिल सकता है। धन-धान्य में वृद्धि के साथ मानसिक तनाव कम होने की संभावना है। निजी जीवन की बात करें तो लव लाइफ से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है और रिश्तों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।

आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए बुध का यह नक्षत्र परिवर्तन करियर में नई संभावनाओं के द्वार खोल सकता है। कार्यक्षेत्र में प्रगति के साथ आपकी कोई बड़ी इच्छा पूरी होने के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है और लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना बन रही है। नए लोगों से मुलाकात और संपर्क आपके कारोबार के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं, जिससे भविष्य में अच्छे लाभ के अवसर मिलेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को किसी प्रतिष्ठित कंपनी से ऑफर मिल सकता है। वहीं, वाहन खरीदने की लंबे समय से चली आ रही इच्छा भी पूरी होने के योग बन रहे हैं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

Amar Ujala Ltd published this content on September 19, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on September 19, 2026 at 17:36 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]