Amar Ujala Ltd

08/15/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/15/2026 03:00

D23 इवेंट में उठा सुपरहीरो फिल्म एक्स-मैन के सितारों से परदा; 'ऑब्सेशन' की एक्ट्रेस इंडे नवारेटे भी आएंगी नजर

{"_id":"6a80243cde214d88f90198ee","slug":"x-men-cast-revealed-at-disney-d23-event-in-anaheim-adam-driver-obsession-breakout-inde-navarette-joins-movie-2026-08-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"D23 इवेंट में उठा सुपरहीरो फिल्म एक्स-मैन के सितारों से परदा; 'ऑब्सेशन' की एक्ट्रेस इंडे नवारेटे भी आएंगी नजर","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}

D23 इवेंट में उठा सुपरहीरो फिल्म एक्स-मैन के सितारों से परदा; 'ऑब्सेशन' की एक्ट्रेस इंडे नवारेटे भी आएंगी नजर

Sat, 15 Aug 2026 02:16 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 15 Aug 2026 02:16 PM IST
सार

X Men Starcast: मार्वल स्टूडियोज की आगामी 'एक्स-मैन' फिल्म की स्टाराकास्ट का हाल ही में खुलासा हुआ। मौका था डिज्नी के इवेंट D23 के आयोजन का, जहां के सितारों को लेकर अपडेट सामने आया।

विज्ञापन
एक्स-मैन स्टारकास्ट - फोटो : एक्स
  • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

मार्वल स्टूडियोज ने अपनी लाइव-एक्शन फिल्म X-Men रीबूट का एलान कर दिया है। इसका निर्देशन जेक श्रेयर करेंगे। फिल्म का टाइटल फिलहाल तय नहीं। मगर, फिलहाल इसकी स्टारकास्ट को लेकर दिलचस्प खुलासा हुआ है। बीते दिन शुक्रवार को D23 इवेंट में फिल्म के सितारों से परदा उठा।

विज्ञापन
अभिनेत्री इंडे नवारेटे - फोटो : इंस्टाग्राम

ऑब्सेशन के चर्चा में आईं इंडे नवारेटे की हुई एंट्री
फिल्म 'एक्स-मैन' में क्रिस्टोफर एबॉट को चार्ल्स जेवियर यानी प्रोफेसर X का रोल निभाते देखा जाएगा। उनके अलावा एडम ड्राइवर और 'ऑब्सेशन' से चर्चा में आईं अभिनेत्री इंडे नवारेटे भी फिल्म का हिस्सा बनी हैं। इसके अलावा माया बॉयड भी फिल्म से जुड़ी हैं। नवारेटे फिल्म में Rogue का किरदार निभाएंगी। वहीं बॉयड को 'स्टॉर्म' के किरदार में देखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म?
मार्वल्स की यह फिल्म 05 मई 2028 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म 'एक्स-मैन' 'एवेंजर्स- सीक्रेट वॉर्स' के बाद मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में म्यूटेंट्स की एक नई पीढ़ी को पेश करेगी।
हाल ही में डेडलाइन ने ऑस्ट्रेलियाई अभिनेत्री समारा वीविंग के एक्स-मैन रीबूट में टेलीपैथिक म्यूटेंट एम्मा फ्रॉस्ट का किरदार निभाने की बात की थी। बीते दिन डिज्नी के इवेंट में इस कास्टिंग की पुष्टि भी हो गई।

'X-Men' cast revealed at #D23 including new cast members Christopher Abbott as Professor X, Inde Navarrette as Rogue, Maya Boys as Storm and Adam Driver pic.twitter.com/4oD9dopJye

- Deadline (@DEADLINE) August 15, 2026
विज्ञापन

भारतीय निर्देशक के साथ कर चुकी हैं काम
इंडे नवारेटे को साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म 'ऑब्सेशन' में देखा गया। अपनी अदाकारी से उन्होंने दर्शकों को मुरीद कर दिया। इंडे भारतीय डायरेक्टर शुभम संजय शेवाडे की साल 2018 में आई एक शॉर्ट फिल्म 'क्रॉस वर्ड्स टुगेदर' में काम कर चुकी हैं। शुभम शेवाडे ने खुद इस बात का खुलासा किया था।

Amar Ujala Ltd published this content on August 15, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 15, 2026 at 09:00 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]