Ministry of Heavy Industries of the Republic of India

02/09/2026 | Press release | Distributed by Public on 02/09/2026 08:05

उपराष्ट्रपति श्री सी पी राधाकृष्णन की नई दिल्ली में सेशेल्स के राष्ट्रपति से मुलाकात

उप राष्ट्रपति सचिवालय

उपराष्ट्रपति श्री सी पी राधाकृष्णन की नई दिल्ली में सेशेल्स के राष्ट्रपति से मुलाकात

प्रविष्टि तिथि: 09 FEB 2026 6:13PM by PIB Delhi

उपराष्ट्रपति श्री सी पी राधाकृष्णन की आज नई दिल्ली में सेशेल्स गणराज्य के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी से मुलाकात हुई।

बातचीत में दोनों नेताओं ने भारत-सेशेल्स द्विपक्षीय संबंधों के प्रमुख पहलुओं पर चर्चा की और दोनों देशों के राजनयिक संबंधों की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने का उल्लेख किया। उन्होंने समुद्री सुरक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा, चिकित्सा, उच्च शिक्षा, आतिथ्य सत्कार और डिजिटलीकरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग और मज़बूत करने के अवसरों पर विचार-विमर्श किया।

उपराष्ट्रपति ने पिछले वर्ष अक्टूबर में सेशेल्स की अपनी यात्रा का स्मरण किया, जब उन्होंने राष्ट्रपति हर्मिनी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया था।

दोनों नेताओं ने हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए साझा दृष्टिकोण की पुष्टि की।

Vice-President Shri C. P. Radhakrishnan called on H.E. Dr. Patrick Herminie, President of the Republic of Seychelles, in New Delhi today.

The two leaders discussed key aspects of India-Seychelles bilateral relations and noted that the two countries are marking 50 years of the… pic.twitter.com/vxF13Aj66K

- Vice-President of India (@VPIndia) February 9, 2026

***

पीके/केसी/एकेवी/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2225541) आगंतुक पटल : 13
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu
Ministry of Heavy Industries of the Republic of India published this content on February 09, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on February 09, 2026 at 14:05 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]