Results

Amar Ujala Ltd

09/12/2026 | Press release | Distributed by Public on 09/12/2026 02:45

यूपी : फिल्म अभिनेता चंद्रचूड़ की एफआईआर पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, चचेरे भाई-चाची की गिरफ्तारी पर रोक

{"_id":"6aa4fdc1134353ceab067e43","slug":"high-court-major-order-on-film-actor-chandrachur-s-fir-stay-on-the-arrest-of-his-cousin-and-aunt-2026-09-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी : फिल्म अभिनेता चंद्रचूड़ की एफआईआर पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, चचेरे भाई-चाची की गिरफ्तारी पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

यूपी : फिल्म अभिनेता चंद्रचूड़ की एफआईआर पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, चचेरे भाई-चाची की गिरफ्तारी पर रोक

Sat, 12 Sep 2026 12:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 12 Sep 2026 12:57 PM IST
सार

Actor chandrachud News : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेता चंद्रचूड़ और उनके भाई अभिमन्यु की ओर से दर्ज एफआईआर के मामले में चचेरे भाई जय सिंह और चाची गायत्री देवी की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। दोनों ने अलीगढ़ में दर्ज एफआईआर को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी।

विज्ञापन
फिल्म अभिनेता चंद्रचूड़। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।
  • Link Copied

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेता चंद्रचूड़ और उनके भाई अभिमन्यु की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर के मामले में उनके चचेरे भाई जय सिंह और चाची गायत्री देवी की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने मामले में राज्य सरकार और वादी पक्ष से जवाब भी मांगा है। यह आदेश न्यायमूर्ति सीडी सिंह और न्यायमूर्ति तरुण सक्सेना की खंडपीठ ने जय सिंह और गायत्री देवी की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया।

विज्ञापन


याचिका में अलीगढ़ में दर्ज एफआईआर को चुनौती दी गई थी। चंद्रचूड़ की ओर से आरोप लगाया गया है कि उनके दादा की फर्जी वसीयत तैयार कर चचेरे भाई जय सिंह, चाची गायत्री देवी और अन्य लोगों ने पारिवारिक संपत्ति पर कब्जा कर लिया। इस आरोप के आधार पर अलीगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी।
विज्ञापन


एफआईआर के बाद जय सिंह और गायत्री देवी ने गिरफ्तारी से राहत की मांग करते हुए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। याचियों की ओर से बताया गया कि दोनों स्वीडन के नागरिक हैं। हाईकोर्ट ने प्रथम दृष्टया मामले को देखते हुए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए राज्य सरकार और वादी पक्ष को अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है विवाद

फिल्म अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह और उनके परिवार का संपत्ति विवाद हवेली जलालपुर एस्टेट से जुड़ा हुआ है। अभिनेता और उनके भाई अभिमन्यु सिंह का आरोप है कि उनकी चाची और अन्य रिश्तेदारों ने मिलकर उनकी करोड़ों रुपये की पुश्तैनी कृषि भूमि और ऐतिहासिक हवेली को हड़पने और अवैध रूप से बेचने की कोशिश की है। उनके दादा के नाम की एक फर्जी और अपंजीकृत वसीयत तैयार की गई। अभिनेता और उनकी मां इससे पहले डीएम और एसएसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगा चुके हैं।

अभिनेता ने कहा- वसीयत बनाने की हालत में नहीं थे दादाजी

फिल्म अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनकी पुश्तैनी कृषि भूमि को अवैध तरीके से बेचा गया है। यह हमारी पुश्तैनी जमीन है, जिसने 30 साल तक हमारा पालन-पोषण किया। हमारे दादाजी हरेंद्र पाल सिंह अलीगढ़ में गंभीर रूप से बीमार थे और वह वसीयत बनाने की बिल्कुल भी हालत में नहीं थे। हमारी बुआ इस बात की मुख्य गवाह हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि दादाजी के निधन के बाद उनके चाचा और चाची ने मिलकर एक फर्जी और अवैध वसीयत तैयार की। इसी फर्जीवाड़े के आधार पर इस बहुमूल्य संपत्ति को हड़पने और बेचने का प्रयास किया गया है। अभिनेता ने स्पष्ट किया कि फिलहाल सात लोगों के नाम दिए गए हैं, लेकिन जांच आगे बढ़ने पर इसमें और भी कई नाम सामने आएंगे। इन लोगों पर जमीन बेचने, साजिश रचने और फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल के गंभीर आरोप हैं।

Amar Ujala Ltd published this content on September 12, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on September 12, 2026 at 08:46 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]