Ministry of Heavy Industries of the Republic of India

04/13/2026 | Press release | Distributed by Public on 04/13/2026 08:50

राष्ट्रपति ने बैसाखी, विशु, विषुव, बोहाग बिहू, पोइला बैसाख, मेषादी, वैशाखादि और पुथांडु की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

राष्ट्रपति सचिवालय

राष्ट्रपति ने बैसाखी, विशु, विषुव, बोहाग बिहू, पोइला बैसाख, मेषादी, वैशाखादि और पुथांडु की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

प्रविष्टि तिथि: 13 APR 2026 7:11PM by PIB Delhi

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 14 और 15 अप्रैल, 2026 को मनाए जाने वाले बैसाखी, विशु, विषुव, बोहाग बिहू, पोइला बैसाख, मेषादी, वैशाखादि और पुथांडु की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा है:

"बैसाखी, विशु, विषुव, बोहाग बिहू, पोइला बैसाख, मेषादी, वैशाखादि और पुथांडु के शुभ अवसर पर, मैं भारत और विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

ये त्यौहार फसल कटाई के मौसम के उपलक्ष्य में देश भर में विभिन्न रूपों में मनाए जाते हैं। इन त्योहारों के माध्यम से, हम धरती माता और अन्नदाता किसानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। हमारे देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, कृषि परंपराएं और एकता भी इन त्योहारों के माध्यम से अभिव्यक्त होती है।

"मैं कामना करती हूं कि ये त्योहार सभी के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाएं और हमें अपने राष्ट्र तथा समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रेरित करें।"

राष्ट्रपति का संदेश देखने के लिए कृपया यहां क्लिक करें-

***

पीके/केसी/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2251677) आगंतुक पटल : 11
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Gujarati
Ministry of Heavy Industries of the Republic of India published this content on April 13, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on April 13, 2026 at 14:50 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]