Amar Ujala Ltd

09/13/2026 | Press release | Distributed by Public on 09/12/2026 20:12

सागर जहरीली शराब कांड: मुख्य आरोपी शिवांजय राजपूत का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस को देखते ही बरसाईं थीं गोलियां

{"_id":"6aa5fe479e6a9a7e300ffa8e","slug":"sagar-toxic-liquor-tragedy-wanted-gangster-shivanjay-rajput-injured-in-police-encounter-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"सागर जहरीली शराब कांड: मुख्य आरोपी शिवांजय राजपूत का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस को देखते ही बरसाईं थीं गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

सागर जहरीली शराब कांड: मुख्य आरोपी शिवांजय राजपूत का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस को देखते ही बरसाईं थीं गोलियां

Sun, 13 Sep 2026 07:14 AM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: हिमांशु सिंह बघेल Updated Sun, 13 Sep 2026 07:14 AM IST
सार

बंडा जहरीली शराब कांड के मुख्य फरार आरोपी और 30 हजार रुपये के इनामी शिवांजय राजपूत को सागर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी। उसके कब्जे से देशी कट्टा, कारतूस, मोबाइल और बाइक बरामद की गई है।

विज्ञापन
सागर जहरीली शराब कांड - फोटो : Amar Ujala
  • Link Copied

विस्तार

सागर के बंडा थाना क्षेत्र के बहुचर्चित जहरीली शराब कांड के मुख्य फरार आरोपी और 30 हजार रुपये के इनामी बदमाश शिवांजय राजपूत को सागर पुलिस ने रविवार तड़के एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बहरोल थाना क्षेत्र के कठुआ नाला के पास हुई इस कार्रवाई के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर तीन गोलियां चलाईं। इसके जवाब में पुलिस की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई।
विज्ञापन


घेराबंदी के दौरान की फायरिंग
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी शिवांजय राजपूत (21), निवासी ग्राम छापरी, धामोनी-बहरोल मार्ग से अपने घर जाने की फिराक में है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बांदरी थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह और बहरोल थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ इलाके की घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ तीन फायर किए। पुलिस बल द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई करते हुए दो राउंड फायर किए गए, जिससे आरोपी घायल हो गया।
विज्ञापन


हथियार और अन्य सामग्री बरामद
पुलिस ने घायल आरोपी को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, तीन खाली कारतूस, एक मोबाइल फोन तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : ओंकारेश्वर में हादसा: हेलीपैड का तीन क्विंटल वजनी गेट बच्चों पर गिरा, चार साल की दिव्या की मौत; भाई घायल

आपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार, आरोपी शिवांजय राजपूत एक शातिर शराब तस्कर है, जिसके खिलाफ पहले से ही तीन गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। जहरीली शराब कांड में शामिल मुख्य आरोपियों में यह भी शामिल था। उसका कार्य शराब की सप्लाई करना था। घटना के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था, जिस पर पुलिस ने 30 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

सागर पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार में लिप्त अन्य आरोपियों के खिलाफ भी इसी तरह की कठोर वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Amar Ujala Ltd published this content on September 13, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on September 13, 2026 at 02:12 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]