Ministry of Corporate Affairs of the Republic of India

03/15/2026 | Press release | Distributed by Public on 03/15/2026 03:52

निवेशकों को सशक्ति बनाने और शिकायतों के निवारण व अप्राप्त डिविडेंड दावों के सरलीकरण के लिए आईईपीएफए और सेबी भुवनेश्वर में 'निवेशक शिविर' का आयोजन करेंगे

कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय

निवेशकों को सशक्ति बनाने और शिकायतों के निवारण व अप्राप्त डिविडेंड दावों के सरलीकरण के लिए आईईपीएफए और सेबी भुवनेश्वर में 'निवेशक शिविर' का आयोजन करेंगे

प्रविष्टि तिथि: 15 MAR 2026 1:06PM by PIB Delhi

भारत सरकार के कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय के अधीन विनिधानकर्ता शिक्षा और संरक्षण निधि प्राधिकरण (आईईपीएफए), भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के सहयोग से, 27 मार्च2026 को सुबह10:00 बजे से शाम4:00 बजे तक ओडिशा के भुवनेश्वर में एक'निवेशक शिविर' का आयोजन कर रहा है। यह कार्यक्रम जयदेव विहार स्थित होटल स्वोस्ती प्रीमियम के निकट इवेंट स्क्वायर में आयोजित किया जाएगा।

इस पहल का उद्देश्य निवेशकों को उनकी ओर से दावा न किए गए डिविडेंड और शेयरों से संबंधित समस्याओं के समाधान में मदद प्रदान करने के लिए एक ही स्थान पर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना है, साथ ही निवेशकों को सीधे निवेशक सेवाओं और जमीनी स्तर पर शिकायत निवारण तंत्र तक पहुंच प्रदान करना है।

निवेश शिविरके माध्यम से, आईईपीएफए का लक्ष्य निम्नलिखित प्रदान करना है:

  • छः से सात वर्ष से लंबित लाभांश और शेयरों की वसूली के लिए प्रत्यक्ष मदद
  • मौके पर ही केवाईसी अपडेट और नामांकन संबंधी सेवाएं
  • लंबित आईईपीएफए ​​दावों से संबंधित मामलों में तत्काल मदद और समाधान

निवेशक शिविर मॉडलनिवेशकों, कंपनियों और रजिस्ट्रार एवं ट्रांसफर एजेंट(आरटीए) के बीच सीधे और मध्यस्थ-मुक्त संपर्कको प्रोत्साहन देता है। शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए कार्यक्रम स्थल पर विशेष सेवा केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

जिन हितधारक कंपनियों के पास पर्याप्त मात्रा में बिना दावा किए गए डिविडेंड खाते हैं, वे निवेशकों के साथ सक्रिय रूप से जुड़ेंगी और उनकी चिंताओं को कुशलतापूर्वक दूर करेंगी।

भुवनेश्वर शिविर, आईईपीएफए ​​के राष्ट्रव्यापी निवेशक जागरूकता कार्यक्रम का एक हिस्सा है, जिसका उद्देश्य वित्तीय साक्षरता को सुदृढ़ करना, पारदर्शिता बढ़ाना और बिना दावा किए निवेशों को वापस पाने की प्रक्रिया को सरल बनाना है। यह पहल पूरे देश में एक सुरक्षित, सरल और निवेशक-केंद्रित वित्तीय प्रणालीके निर्माण के प्रति आईईपीएफए ​​की प्रतिबद्धता को दोहराती है।

आईईपीएफए ​​देशव्यापी लगातार वित्तीय साक्षरता पहलों और सहयोगात्मक आउटरीच कार्यक्रमों के माध्यम से निवेशकों की शिक्षा, जागरूकता और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है।

इच्छुक आवेदक नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से शिविर के लिए पंजीकरण कर सकते हैं:

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLScKRHhSxDZGAY55-PIL4-PSO1ymU-yMpNZw3b3rdNa5mdHtmw/viewform?usp=header

***

पीके/केसी/एमएम/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 2240339) आगंतुक पटल : 31
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu
Ministry of Corporate Affairs of the Republic of India published this content on March 15, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on March 15, 2026 at 09:52 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]