Amar Ujala Ltd

07/25/2026 | Press release | Distributed by Public on 07/25/2026 00:12

Rahul Gandhi Press Conference: थोड़ी देर में राहुल गांधी की प्रेस वार्ता, पेपर लीक समेत मुद्दों पर करेंगे बात

{"_id":"6a64511d75b4aed568083382","slug":"rahul-gandhi-press-conference-neet-paper-leak-row-congress-bjp-delhi-student-protest-cjp-sonam-wangchuk-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rahul Gandhi Press Conference: थोड़ी देर में राहुल गांधी की प्रेस वार्ता, पेपर लीक समेत मुद्दों पर करेंगे बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}

Rahul Gandhi Press Conference: थोड़ी देर में राहुल गांधी की प्रेस वार्ता, पेपर लीक समेत मुद्दों पर करेंगे बात

Sat, 25 Jul 2026 11:31 AM IST
Pavan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Pavan Updated Sat, 25 Jul 2026 11:31 AM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस - फोटो : ANI
  • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें
नीट पेपर लीक समेत मुद्दों को लेकर सरकार पर हमलावर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष नेता राहुल गांधी कुछ देर में प्रेस वार्ता करने वाले हैं। एक तरफ लाखों छात्र देश के कई हिस्सों में सड़कों पर उतरकर निष्पक्ष परीक्षा और जिम्मेदार कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं विपक्ष भी सरकार पर कई आरोप लगा रहा है और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहा है।
विज्ञापन


सरकार पर राहुल गांधी ने लगाए आरोप
इससे पहले राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों की आवाज दबाने के लिए मेट्रो, सड़कें, दुकानें और इंटरनेट तक बंद कर सकती है, लेकिन पेपर लीक जैसी समस्या को नहीं रोक पा रही है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए सरकार पर छात्रों के साथ क्रूर व्यवहार करने का आरोप लगाया। उन्होंने लिखा कि छात्रों ने सिर्फ अपने अधिकारों की मांग की थी, लेकिन सरकार ने उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए। राहुल ने तंज कसते हुए कहा, 'मोदी जी, आप सब कुछ बंद कर सकते हैं; मेट्रो, सड़कें, इंटरनेट - लेकिन एक चीज नहीं रोक पाए, और वह है पेपर लीक'।
विज्ञापन


मेट्रो बंद करो।
रास्ते बंद करो।
दुकानें बंद करो।
Internet बंद करो।
खाना बंद करो।

अपना हक़ मांग रहे छात्रों के ख़िलाफ़ सरकार ने ये क्रूर कदम उठाए।

बस एक चीज़ बंद नहीं कर पाए, मोदी जी - पेपर लीक।

- Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 25, 2026
विज्ञापन
विज्ञापन


(ये खबर अपडेट की जा रही है)
Amar Ujala Ltd published this content on July 25, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on July 25, 2026 at 06:12 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]