Prime Minister’s Office of India

07/19/2026 | Press release | Distributed by Public on 07/19/2026 00:46

प्रधानमंत्री ने महान क्रांतिकारी मंगल पांडे जी को श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने महान क्रांतिकारी मंगल पांडे जी को श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रविष्टि तिथि: 19 JUL 2026 10:55AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज महान क्रांतिकारी मंगल पांडे जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा कि उनका साहसी जीवन आज भी हर भारतीय को गौरवान्वित करता है और उनकी वीरता की गाथा देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करती रहेगी।

श्री मोदी ने एक्‍स पर पोस्ट किया;

महान क्रांतिकारी मंगल पांडे जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। मातृभूमि के स्वाभिमान और सम्मान की रक्षा के लिए उन्होंने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनका साहसिक जीवन आज भी हर भारतीय को गर्व से भर देता है। राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत उनकी शौर्यगाथा देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करती रहेगी।

- Narendra Modi (@narendramodi) July 19, 2026

***

पीके/केसी/केएल/वीके

(रिलीज़ आईडी: 2286258) आगंतुक पटल : 5
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Assamese , Gujarati , Malayalam
Prime Minister’s Office of India published this content on July 19, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on July 19, 2026 at 06:46 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]