Results

Amar Ujala Ltd

09/13/2026 | Press release | Distributed by Public on 09/13/2026 02:33

पश्चिम एशिया: होर्मुज में ईरानी जहाज को बनाया निशाना, एक की मौत-तीन घायल; अमेरिका की चुप्पी से बढ़ा सस्पेंस

{"_id":"6aa64b1302fd6327640bed1a","slug":"iranian-commercial-ship-struck-near-strait-of-hormuz-several-killed-and-many-injured-updates-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम एशिया: होर्मुज में ईरानी जहाज को बनाया निशाना, एक की मौत-तीन घायल; अमेरिका की चुप्पी से बढ़ा सस्पेंस","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}

पश्चिम एशिया: होर्मुज में ईरानी जहाज को बनाया निशाना, एक की मौत-तीन घायल; अमेरिका की चुप्पी से बढ़ा सस्पेंस

Sun, 13 Sep 2026 12:34 PM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 13 Sep 2026 12:34 PM IST
सार

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास क्वेश्म द्वीप के करीब एक ईरानी वाणिज्यिक जहाज को निशाना बनाए जाने की खबर है। ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई और तीन घायल हुए। ब्रिटेन के समुद्री निगरानी संगठन ने भी जहाज पर प्रोजेक्टाइल से हमले की पुष्टि की, जबकि अमेरिकी सेना की ओर से तत्काल कोई बयान नहीं आया।

विज्ञापन
होर्मुज में वाणिज्यिक जहाज पर हमला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI
  • Link Copied

विस्तार

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास ईरान के एक वाणिज्यिक जहाज को निशाना बनाए जाने की खबर है। ईरान के सरकारी मीडिया के मुताबिक, रविवार तड़के क्वेश्म द्वीप के पास जहाज पर हमला हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। सरकारी मीडिया ने बताया कि घटना स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के नजदीक हुई। हालांकि, जहाज को किसने और किस हथियार से निशाना बनाया, इसकी तत्काल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन


जहाज को प्रोजेक्टाइल से निशाना बनाए जाने की रिपोर्ट
ब्रिटेन के यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) ने भी अलग से बताया कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहे एक जहाज को प्रोजेक्टाइल से निशाना बनाया गया। हालांकि, निगरानी संस्था ने घटना को लेकर तत्काल विस्तृत जानकारी साझा नहीं की। घटना में प्रभावित जहाज की पहचान और हमले की परिस्थितियों को लेकर भी फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन


अमेरिकी सेना की ओर से तत्काल कोई बयान नहीं
इस घटना पर अमेरिकी सेना की ओर से तत्काल कोई बयान सामने नहीं आया है। इससे पहले अमेरिका ने ईरान के झंडे वाले जहाजों को निशाना बनाया था और ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी जारी रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी
  • ईरान और अमेरिका के तनाव के बीच ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने अमेरिकी नौसेना को होर्मुज स्ट्रेट के आसपास से दूर रहने की चेतावनी दी है।
  • ईरानी अधिकारी ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे पर भी सवाल उठाया, जिसमें उन्होंने इस अहम जलमार्ग पर अमेरिकी नियंत्रण की बात कही थी।
  • ईरान की फार्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स नेवी के डिप्टी पॉलिटिकल कमांडर ने अमेरिकी दावे को चुनौती देते हुए कहा कि अगर होर्मुज स्ट्रेट पर वाशिंगटन का नियंत्रण है तो वह अपने किसी युद्धपोत को इसके 100 किलोमीटर के दायरे में भेजकर दिखाए।
  • ईरानी अधिकारी ने यह भी दावा किया कि अमेरिकी सेना इस इलाके के जोखिम से अच्छी तरह वाकिफ है। उन्होंने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट के आसपास पहुंचने वाले किसी भी अमेरिकी जहाज को ईरानी सेना की ओर से जवाबी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।
Amar Ujala Ltd published this content on September 13, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on September 13, 2026 at 08:34 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]