Ministry of Heavy Industries of the Republic of India

02/11/2026 | Press release | Distributed by Public on 02/11/2026 05:43

ईसीआई की ओर से चुनाव वाले राज्यों में ईवीएम/वीवीपीएटी जागरूकता अभियान का आयोजन

निर्वाचन आयोग

ईसीआई की ओर से चुनाव वाले राज्यों में ईवीएम/वीवीपीएटी जागरूकता अभियान का आयोजन


ईवीएम प्रदर्शन केंद्रों और मोबाइल प्रदर्शन वैन के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार

प्रविष्टि तिथि: 11 FEB 2026 4:31PM by PIB Delhi
  1. भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) चुनाव वाले राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में व्यापक ईवीएम/वीवीपीएटी जागरूकता अभियान आयोजित कर रहा है ताकि मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) और वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) इकाइयों के कामकाज से परिचित कराया जा सके।
  2. यह अभियान ईवीएम प्रदर्शन केंद्रों (ईडीसी) और मोबाइल प्रदर्शन वैन (एमडीवी) के माध्यम से एक व्यवस्थित और समयबद्ध तरीके से चलाया जा रहा है।
  3. पांचों राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) मुख्यालयों के साथ-साथ रिटर्निंग ऑफिसर/राजस्व उप-मंडल मुख्यालयों में ईवीएम प्रदर्शन केंद्र स्थापित करके संचालित किए गए हैं।
  4. 10फरवरी, 2026 तक, 5 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मतदान केंद्रों पर आयोजित ईवीएम प्रदर्शन शिविरों में 1.20 लाख से अधिक मतदाताओं ने भाग लिया और इन प्रदर्शनों में 1.16 लाख से अधिक मतदाताओं ने सांकेतिक मतदान किया। 29 हजार से अधिक मतदान केंद्रों (पीएसएल) को एमडीवी द्वारा कवर किया जा चुका है।
  5. 10फरवरी, 2026 तक ईवीएम-वीवीपीएटी प्रदर्शन अभियानों की स्थिति इस प्रकार है:

राज्य/

केंद्र शासित प्रदेश

अभियान के

प्रारंभ की तिथि

कुल

ईडीसी

डीईओ

मुख्यालय में ईडीसी

आरओ/

राजस्व उप-विभाग मुख्यालय में ईडीसी

ईडीसी

आने वाले

लोगों की संख्या

ईडीसी में मॉक मतदाताओं की संख्या

एमडीवी द्वारा कवरकिए गए

मतदान स्थल

असम

05.02.2026

161

35

126

6570

5794

2717

केरल

03.02.2026

62

14

48

5859

5859

-*

पुडुचेरी

27.01.2026

19

2

17

6474

6474

92

तमिलनाडु

25.01.2026

157

38

119

75816

75586

8025

पश्चिम बंगाल

23.01.2026

318

24

294

25322

22450

18657

कुल

717

113

604

1,20,041

1,16,163

29,491

*एमडीवी 12.02.2026 से शुरू होगा

  1. ईवीएम/वीवीपीएटी जागरूकता अभियान का उद्देश्य मतदाताओं को मशीनों का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करके, उनके कामकाज से संबंधित शंकाओं को दूर करके और चुनावी प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करके मतदाताओं का विश्वास बढ़ाना है। भौतिक प्रदर्शन केंद्रों और मोबाइल प्रचार के माध्यम से, आयोग शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के मतदाताओं तक पहुंचने का प्रयास कर रहा है।
  2. आयोग पारदर्शी चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले दिनों में मतदाता जागरूकता पहलों को और तेज करेगा।

***

पीके/केसी/एसकेएस/केएस


(रिलीज़ आईडी: 2226470) आगंतुक पटल : 14
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English
Ministry of Heavy Industries of the Republic of India published this content on February 11, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on February 11, 2026 at 11:43 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]