Amar Ujala Ltd

08/24/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/24/2026 01:00

Kriti Sanon: विवादों में आया कृति सेनन का रक्षाबंधन वाला विज्ञापन, इस बात के लिए हुईं ट्रोल; कईयों ने दिया साथ

{"_id":"6a8be88383d8234a58083d80","slug":"kriti-sanon-trolled-due-to-raksha-bandhan-ad-fans-say-she-is-wearing-bad-outfit-2026-08-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kriti Sanon: विवादों में आया कृति सेनन का रक्षाबंधन वाला विज्ञापन, इस बात के लिए हुईं ट्रोल; कईयों ने दिया साथ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}

Kriti Sanon: विवादों में आया कृति सेनन का रक्षाबंधन वाला विज्ञापन, इस बात के लिए हुईं ट्रोल; कईयों ने दिया साथ

Mon, 24 Aug 2026 12:15 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 24 Aug 2026 12:15 PM IST
सार

Kriti Sanon Trolled: कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कृति सेनन के रक्षाबंधन वाले विज्ञापन की आलोचना की है। कई यूजर्स ने उनका समर्थन भी किया है। जानिए क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन
कृति सेनन विज्ञापन - फोटो : यूट्यूब
  • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

कृति सेनन हाल ही में रक्षाबंधन के एक विज्ञापन में नजर आईं। वीडियो में उनके कपड़ों को लेकर यूजर्स की राय बंटी हुई है। विज्ञापन में उन्होंने इंडो-वेस्टर्न आउटफिट पहना है। इसमें केप और ड्रेप्ड स्कर्ट के साथ ब्रालेट-स्टाइल ब्लाउज शामिल था। कई लोगों ने पारंपरिक थीम वाले इस विज्ञापन में एक्ट्रेस के पहनावे पर आपत्ति जताई है।
विज्ञापन


वीडियो में क्या है?
विज्ञापन में दिखाया गया है कि कृति सेनन अपने भाई को राखी बांधती हैं। उनके साथ उनका पालतू कुत्ता भी है। ज्वैलरी कंपनी का प्रचार करते हुए वह अपने कुत्ते को भी राखी बांधती हैं। विज्ञापन में नेटीजंस ने कई कमियां निकाली और उन पर कमेंट किया।
विज्ञापन
कृति सेनन विज्ञापन - फोटो : यूट्यूब
कृति पर यूजर्स ने किए कमेंट
कई यूजर्स को कृति सेनन का आउटफिट रक्षाबंधन के हिसाब से अच्छा नहीं लगा।
एक यूजर ने लिखा 'कल यह विज्ञापन देखकर मैं हैरान रह गया। यह क्या बकवास है?' एक और व्यक्ति ने इस कैंपेन की आलोचना करते हुए इसे 'बेहद शर्मनाक' बताया।
एक और सोशल मीडिया यूजर ने कृति की स्टाइलिंग पर सवाल उठाते हुए लिखा, 'पूजा की थाली कहां है? तुम अपने भाई के सामने ब्रा क्यों पहने हुए हो? क्या यह रक्षाबंधन है? तिलक कहां है?'
एक और यूजर ने कृति के आउटफिट पर सवाल उठाया, 'रक्षाबंधन पर कोई भी महिला ऐसे कपड़े नहीं पहनती। शर्म आनी चाहिए कृति।'

Mahakali: शुक्राचार्य के किरदार में अक्षय खन्ना ने डराया, 'महाकाली' का टीजर देखकर रोंगटे खडे़ हो जाएंगे

कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
कृति के समर्थन में यूजर
जहां कुछ ट्रोलर्स ने कृति की आलोचना की, वहीं दूसरों ने अभिनेत्री का समर्थन किया और उनके खिलाफ हो रही आलोचना पर सवाल उठाए। एक यूजर ने लिखा, 'हर कोई इस विज्ञापन के लिए कृति सेनन को ट्रोल कर रहा है और कह रहा है कि उन्होंने बिकिनी पहनी है। क्या उन्होंने ऐसा किया है? नहीं। उन्होंने कोई गलत कपड़े नहीं पहने हैं। हो सकता है कि उनका आउटफिट आपकी 'शालीनता' की परिभाषा में फिट न बैठता हो। मैं भी अपने भाई के सामने ऐसे कपड़े पहन सकती हूं। जो लोग फिल्मों में उनके बिकिनी सीन पर तालियां बजाते थे, वही अब उनके कपड़ों पर सवाल उठा रहे हैं। महिलाओं को हर हाल में जज किया जाता है। अपनी जिंदगी जियो, ट्रोलर्स।'
विज्ञापन
कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
कृति सेनन का वर्कफ्रंट
कृति सेनन आखिरी बार 'कॉकटेल 2' में नजर आई थीं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया। क्रिटिक्स और दर्शकों से इसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया था और इसकी कहानी लव रंजन और तरुण जैन ने मिलकर लिखी थी।
कृति के अलावा, 'कॉकटेल 2' में शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में थे।
Amar Ujala Ltd published this content on August 24, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 24, 2026 at 07:00 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]