Amar Ujala Ltd

08/11/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/11/2026 11:02

दो मिनट के सैलाब ने मचाई तबाही: तीन बार उफान पर आया तमक नाला; JCB ऑपरेटर ने दिखाई दिम्मत, ऐसे बचाई आपनी जान

तमक नाले में सोमवार को जिस सैलाब में बैली ब्रिज बहा वह सिर्फ दो मिनट का था लेकिन नाले में ढलान होने के कारण पानी का वेग इतना अधिक था कि पुल घास के तिनके की तरह उछल गया। सोमवार को यह नाला तीन बार उफान पर आया और दूसरे उफान में ही बैली ब्रिज बह गया। वहीं जेसीबी ऑपरेटर ने संयम बरतकर खुद को बचाया।

तमक नाले में अक्सर पानी कुछ मिनट के लिए आता है लेकिन उसका वेग इतना अधिक होता है कि आसपास सबकुछ बहा ले जाता है। सोमवार दोपहर के समय जब नाला उफान पर आया, उस वक्त पानी पुल तक तो पहुंचा लेकिन पुल सुरक्षित रहा।


तमक नाले में तबाही के बीच बचा जेसीबी ऑपरेटर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इस दौरान भारी मलबा नदी की तलहटी पर जमा हो गया जिससे नदी का स्तर उठ गया। पुल पर आए मिट्टी व पत्थरों को हटाकर आवाजाही सुचारू करवा दी गई लेकिन शाम करीब चार बजे फिर नाला उफान पर आया जिसमें पुल के साथ एक छोटा मालवाहक वाहन बह गया।

Chamoli: तमक नाले में लापता कर्मचारी की खोज जारी, ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग तैयार, आवाजाही सुचारू

तमक नाले में तबाही - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इसी दौरान एक जेसीबी भी नदी किनारे कुछ काम कर रही थी। जेसीबी भी पानी के सैलाब में बहने लगी लेकिन जेसीबी ऑपरेटर जोगेंद्र सिंह ने संयम का परिचय दिया और खुद को सैलाब में बहने से बचा लिया। जोगेंद्र ने बताया कि जब अचानक पानी बढ़ गया तो मेरे मन में यही विचार आया कि यदि नीचे उतरता हूं तो पानी में बह जाऊंगा।

तमक नाले में तबाही - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इसलिए मैं जेसीबी में ही बैठा रहा। करीब दो मिनट बाद पानी कम होने लगा तो मैं सुरक्षित निकल गया। पानी की रफ्तार इतनी तेज थी कि सड़क पर पानी के साथ बोल्डर भी बह रहे थे। मंजर तो खौफनाक था मगर अब मेरे मन में कोई डर नहीं है। मैं आज फिर जेसीबी लेकर रास्ता खोलने के लिए पहुंच गया हूं।

तमक नाले में तबाही - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

रात को फिर बढ़ा पानी, वाहन हो गया लापता
सोमवार को बहा कैंपर वाहन कल तक नदी में दिखाई दे रहा था लेकिन रात को नाले के फिर उफान पर आने के बाद उसका कुछ पता नहीं चल रहा है।

Amar Ujala Ltd published this content on August 11, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 11, 2026 at 17:03 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]