08/11/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/11/2026 09:06
भारीबारिशकेबीचकुल्लूमेंआजस्कूलकॉलेजबंदकांगड़ामंडीमेंबहुतभारीबारिशकाअलर्टHimachal Weather: भारी बारिश के बीच कुल्लू में आज स्कूल-कॉलेज बंद, कांगड़ा-मंडी में बहुत भारी बारिश का अलर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 11 Aug 2026 09:43 AM IST
सार
हिमाचल मौसम। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश और भूस्खलन के खतरे को देखते हुए कुल्लू उपमंडल प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए 11 अगस्त को सभी शिक्षण संस्थान बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। वहीं, मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। ऐसे में कुल्लू समेत कई जिलों में मौसम को लेकर सतर्कता बरतने की जरूरत है।
कुल्लू के एसडीएम डॉ. जैवंती की ओर से जारी आदेश के अनुसार उपमंडल कुल्लू के अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, कॉलेज, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग और फार्मेसी कॉलेज 11 अगस्त को बंद रहेंगे। हालांकि, बोर्ड परीक्षाओं को बंदी के आदेश से बाहर रखा गया है। बोर्ड परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विभाग ने 10 से 16 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है। 12 और 13 अगस्त को भी कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश तथा कुछ जगह भारी बारिश हो सकती है। इसके बाद 14, 15 और 16 अगस्त को भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।
भूस्खलन और अचानक बाढ़ का खतरा
भारी बारिश के कारण संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन, मलबा खिसकने और अचानक बाढ़ का खतरा बना हुआ है। नदियों, नालों और अन्य जल निकायों का जलस्तर बढ़ सकता है। निचले इलाकों में जलभराव और बारिश के कारण सड़कें फिसलन भरी होने से यातायात प्रभावित होने की आशंका भी जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को भूस्खलन और अचानक बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्रों में जाने से बचने तथा नदी-नालों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी है।
कुल्लू में 14 अगस्त को भी भारी बारिश का अनुमान
कुल्लू जिले के लिए 11 से 13 अगस्त तक किसी विशेष चेतावनी का उल्लेख नहीं है, लेकिन 14 अगस्त को एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। जिले में अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर बना रहने का पूर्वानुमान है। प्रशासन के आदेश के मुताबिक 11 अगस्त को कुल्लू उपमंडल में शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे, जबकि बोर्ड परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.