Ministry of Heavy Industries of the Republic of India

08/15/2026 | Press release | Archived content

प्रधानमंत्री ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की
प्रविष्टि तिथि: 15 AUG 2026 10:12AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि राष्ट्र उनके दृष्टिकोण और कार्यों से सदैव प्रेरणा लेता रहेगा।

प्रधानमंत्री ने प्रत्येक भारतीय की प्रगति के लिए निरंतर कार्य करने तथा राष्ट्र को प्रगतिशील और समृद्ध बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा:

"आज सुबह राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। हम सदैव उनके दृष्टिकोण और कार्यों से प्रेरणा लेते रहेंगे। हम प्रत्येक भारतीय की प्रगति के लिए कार्य करते रहेंगे और अपने राष्ट्र को प्रगतिशील एवं समृद्ध बनाने के लिए प्रयासरत रहेंगे।"


*****

पीके/केसी/पीके


(रिलीज़ आईडी: 2299763) आगंतुक पटल : 210
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Urdu , English , Marathi , Manipuri , Bengali , Bengali-TR , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam
Ministry of Heavy Industries of the Republic of India published this content on August 15, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 17, 2026 at 17:45 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]