Prime Minister’s Office of India

03/01/2026 | Press release | Distributed by Public on 03/01/2026 03:08

प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के नागपुर में फैक्‍टरी में हुए विस्फोट में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के नागपुर में फैक्‍टरी में हुए विस्फोट में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया


प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से अनुग्रह राशि की घोषणा की

प्रविष्टि तिथि: 01 MAR 2026 12:09PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के नागपुर में एक फैक्‍टरी में हुए विस्फोट पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। प्रधानमंत्री ने यह भी आश्वासन दिया कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है।

प्रधानमंत्री ने प्रत्येक मृतक के परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर साझा किया;

''महाराष्ट्र के नागपुर में एक फैक्‍टरी में हुआ विस्फोट अत्यंत दुखद है। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है।

प्रत्‍येक मृतक के परिजन को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।''

The explosion at a factory in Nagpur, Maharashtra, is deeply distressing. My condolences to the families of the deceased. I pray for the speedy recovery of the injured. The local administration is assisting those affected.

An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to…

- PMO India (@PMOIndia) March 1, 2026

महाराष्ट्रातील नागपूर येथील कारखान्यात झालेला स्फोट अत्यंत दुर्दैवी आहे. मृतांच्या कुटुंबीयांप्रती माझ्या संवेदना व्यक्त करतो. जखमींच्या तब्येतीत लवकर सुधार व्हावा, अशी मी प्रार्थना करतो. स्थानिक प्रशासन प्रभावित नागरिकांना सर्वतोपरी मदत करत आहे.पंतप्रधान राष्ट्रीय मदत निधी… https://t.co/MKDMU9pGxS

- PMO India (@PMOIndia) March 1, 2026

***

पीके/केसी/पीपी/वीके


(रिलीज़ आईडी: 2234155) आगंतुक पटल : 25
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Kannada , English , Urdu , Gujarati , Tamil
Prime Minister’s Office of India published this content on March 01, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on March 01, 2026 at 09:08 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]