01/29/2026 | Press release | Distributed by Public on 01/29/2026 00:31
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि बीटिंग रिट्रीट समारोह गणतंत्र दिवस समारोह के समापन का प्रतीक है और यह भारत की समृद्ध सैन्य विरासत की शक्ति को प्रदर्शित करता है। श्री मोदी ने कहा, "हमें अपने सशस्त्र बलों पर बेहद गर्व है जो देश की रक्षा के लिए समर्पित हैं।"
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक संस्कृत सुभाषितम भी साझा किया, जिसमें एक योद्धा के विजय की ओर अग्रसर होते समय ज्ञान और सम्मान पर बल दिया गया है।
"एको बहूनामसि मन्य ईडिता विशं विशं युद्धाय सं शिशाधि।
अकृत्तरुक्त्वया युजा वयं द्युमन्तं घोषं विजयाय कृण्मसि॥"
सुभाषितम का तात्पर्य है कि हे वीर योद्धा! आपका क्रोध समझदारी से निर्देशित होना चाहिए। आप हजारों में से एक हीरो हो। अपने लोगों को शासन करना और सम्मान के साथ युद्ध का प्रशिक्षण दो। जब हम विजय की ओर अग्रसर हों तो हम आपके साथ मिलकर जयघोष करना चाहते हैं!
प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;
"आज शाम बीटिंग रिट्रीट का आयोजन होगा। यह गणतंत्र दिवस समारोहों के समापन का प्रतीक है। इसमें भारत की समृद्ध सैन्य विरासत की शक्ति दिखाई देगी। देश की रक्षा में समर्पित अपने सशस्त्र बलों पर हमें अत्यंत गर्व है।
एको बहूनामसि मन्य ईडिता विशं विशं युद्धाय सं शिशाधि।
अकृत्तरुक्त्वया युजा वयं द्युमन्तं घोषं विजयाय कृण्मसि॥"
आज शाम बीटिंग रिट्रीट का आयोजन होगा। यह गणतंत्र दिवस समारोहों के समापन का प्रतीक है। इसमें भारत की समृद्ध सैन्य विरासत की शक्ति दिखाई देगी। देश की रक्षा में समर्पित अपने सशस्त्र बलों पर हमें अत्यंत गर्व है।
एको बहूनामसि मन्य ईडिता विशं विशं युद्धाय सं शिशाधि।
अकृत्तरुक्त्वया… pic.twitter.com/HtoYOI5VfK
***
पीके/केसी/एसकेएस/एचबी