Amar Ujala Ltd

07/31/2026 | Press release | Distributed by Public on 07/31/2026 03:32

अखिलेश यादव के सीएम बनने की कामना: 201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर आ रहे बॉबी, राजनीति और आस्था का संगम

{"_id":"6a6c64414754a48f8e067d78","slug":"bobby-yadav-arrived-in-muradnagar-carrying-a-kanwar-containing-201-liters-of-gangajal-for-akhilesh-yadav-2026-07-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव के सीएम बनने की कामना: 201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर आ रहे बॉबी, राजनीति और आस्था का संगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

अखिलेश यादव के सीएम बनने की कामना: 201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर आ रहे बॉबी, राजनीति और आस्था का संगम

Fri, 31 Jul 2026 02:39 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, मुरादनगर (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादनगर (गाजियाबाद) Published by: Vijay Singh Pundir Updated Fri, 31 Jul 2026 02:39 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने की मनोकामना को लेकर हरिद्वार से 201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर चल रहे रेसलिंग खिलाड़ी बॉबी यादव अपनी टीम के साथ शुक्रवार को मुरादनगर पहुंचे।

विज्ञापन
201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर पहुंचे बॉबी - फोटो : अमर उजाला
  • 1
    • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने की मनोकामना को लेकर हरिद्वार से 201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर चल रहे रेसलिंग खिलाड़ी बॉबी यादव अपनी टीम के साथ शुक्रवार को मुरादनगर पहुंचे। कांवड़ियों ने मुरादनगर थाने में पड़ाव डाला, जहां उनका स्वागत किया गया।

विज्ञापन

नोएडा के सर्फाबाद निवासी बॉबी यादव ने बताया कि उन्होंने एक जुलाई को अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर हरिद्वार से गंगाजल उठाया था। एक विशेष संकल्प के तहत वह इस 201 लीटर गंगाजल को लेकर पैदल यात्रा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बॉबी यादव ने बताया कि इस आस्था और संकल्प से भरी यात्रा में उनके साथ रिंकू, मोनू, हर्ष, राज और लविश सहित अन्य साथी भी शामिल हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान यह दल विभिन्न स्थानों पर रुकते हुए अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों और समर्थकों द्वारा उनका जगह-जगह स्वागत और सत्कार किया जा रहा है।

विज्ञापन
रेसलिंग खिलाड़ी बॉबी यादव ने इस कांवड़ यात्रा को अपनी आस्था और संकल्प का प्रतीक बताया। उनका मानना है कि इस पवित्र यात्रा के माध्यम से उनकी मनोकामना पूर्ण होगी।
Amar Ujala Ltd published this content on July 31, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on July 31, 2026 at 09:33 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]