Prime Minister’s Office of India

05/18/2026 | Press release | Distributed by Public on 05/18/2026 06:33

Press statement by the PM during the joint press statement with the Prime Minister of Norway

Press statement by the PM during the joint press statement with the Prime Minister of Norway

18 May, 2026

Press statement by the PM during the joint press statement with the Prime Minister of Norway


Your Excellency Prime Minister of नॉर्वे,
दोनों देशों के delegates,
मीडिया के साथियों,
नमस्कार!

नॉर्वे की यात्रा करके मुझे बहुत खुशी हो रही है। यह देश नेचर और human progress के बीच हार्मनी का एक सुंदर उदाहरण है।

सबसे पहले, मैं प्रधान मंत्री जी का इस आत्मीयता भरे स्वागत के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। और कल नॉर्वे के Constitution Day के महत्वपूर्ण अवसर पर, मैं विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की ओर से, नॉर्वे जैसे सुदृढ़ और जीवंत लोकतंत्र की जनता को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ।

मैं पिछले वर्ष नॉर्वे आने वाला था, लेकिन पहलगाम में हुए आतंकी हमले के कारण वह यात्रा स्थगित करनी पड़ी। उस कठिन समय में Norway ने आतंकवाद के विरुद्ध भारत के साथ मजबूती से खड़े होकर सच्ची मित्रता का परिचय दिया। आज जब मैं Norway आया हूँ, तो मैं उस solidarity के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।

Friends,

आज विश्व एक अस्थिरता और अनिश्चितता के दौर से गुजर रहा है। यूक्रेन हो या वेस्ट एशिया, दुनिया के कई हिस्सों में संघर्ष की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में, भारत और यूरोप, अपने संबंधों के एक नए स्वर्णिम युग में प्रवेश कर रहे है।

पिछले वर्ष, भारत और यूरोपियन फ्री ट्रैड एसोसिएशन ने, एक ऐतिहासिक ट्रैड एण्ड इकनॉमिक पार्ट्नर्शिप अग्रीमन्ट लागू किया। यह अग्रीमन्ट भारत और नॉर्वे के बीच, Shared प्रोग्रेस और प्रास्पेरिटी सुनिश्चित करने का ब्लू प्रिन्ट है। इस अग्रीमन्ट में, अगले पंद्रह वर्ष में भारत में, one hundred बिलियन डॉलर इनवेस्टमेंट, और one मिलियन jobs क्रीऐट करने का लक्ष्य है। आज, हम दोनों ने, इस अग्रीमन्ट के promise को outcomes में बदलने के लिए, कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।

Friends,

आज हम भारत-नॉर्वे संबंधों को, एक ग्रीन स्ट्रटीजिक पार्ट्नर्शिप का स्वरूप दे रहे हैं। इस स्ट्रटीजिक पार्ट्नर्शिप से, क्लीन एनर्जी से लेकर क्लाइमेट रिज़िल्यन्स, ब्लू ईकानमी से लेकर ग्रीन शिपिंग, हर क्षेत्र में भारत की स्केल, स्पीड और टैलेंट को, नॉर्वे की टेक्नॉलजी और कैपिटल के साथ जोड़कर, हमारी कम्पनीस ग्लोबल सोल्युशंस डिवेलप करेंगी।

Friends,

रिसर्च, एजुकेशन, और इनोवैशन भी, हमारे संबंधों के मजबूत pillars बन रहे हैं। आज हमने सस्टेनिबिलिटी, ओशन एनर्जी, जिऑलोजी और हेल्थ जैसे क्षेत्रों में, रिसर्च को-ऑपरेशन बढ़ाने पर सहमति बनाई।

इंजीनियरिंग, AI, साइबर, और डिजिटल जैसे सेक्टर में हम अपनी university और स्टार्ट-अप एकोसिस्टम को जोड़कर अपने पार्ट्नर्शिप को फ्यूचर रेडी बनाएंगे। स्किल डेवलपमेंट और टैलेंट मोबिलिटी में भी हमारा सहयोग और व्यापक होने जा रहा है।

Friends,

नॉर्वे आर्कटिक रीजन का एक महत्वपूर्ण देश है। आर्कटिक और पोलर रिसर्च में हमारा लंबे समय से सहयोग रहा है। भारत के आर्कटिक रिसर्च स्टेशन "हिमाद्रि" के ऑपरेशन के लिए हम नॉर्वे के आभारी हैं। ISRO और नॉर्वे स्पेस एजेंसी के बीच आज हो रहा MoU, हमारे स्पेस को-ऑपरेशन को भी नए आयाम देगा।

इन सभी क्षेत्रों में गहरे सहयोग से हमारे scientists, क्लाइमेट चेंज को समझने, फ्रैजाइल एकोसिस्टम को प्रोटेक्ट करने, और human फ्यूचर को सिक्युर करने में योगदान देंगे।

Friends,

भारत और नॉर्वे की ग्रीन स्ट्रटीजिक पार्ट्नर्शिप, पूरे विश्व के लिए लाभदायक होगा। हमे बहुत खुशी है कि नॉर्वे आज, इंडो-पेसिफिक oceans इनिश्येटिव से जुड़ रहा है।

दो बड़े मैरीटाइम देश होने के नाते, हम साथ मिलकर मरीन ईकानमी, मैरीटाइम सिक्युरिटी और कपैसिटी बिल्डिंग में सहयोग को मजबूत करेंगे। आज हमने triangular डेवलपमेंट को-ऑपरेशन अग्रीमन्ट किया है। अब हम मिलकर ग्लोबल साउथ के देशों में, भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स से, human development में योगदान देंगे।

Friends,

भारत और नॉर्वे, दोनों, rules based order, डायलॉग और डिप्लोमसी में विश्वास रखते हैं। हम एकमत हैं कि मिलिटरी कॉन्फ्लिक्ट से किसी भी मुद्दे का समाधान नहीं निकल सकता। यूक्रेन हो या पश्चिमी एशिया, हम संघर्ष की शीघ्र समाप्ति और शांति के हर प्रयास का समर्थन करते हैं और समर्थन करते रहेंगे।

हम इस बात पर भी एकमत हैं, कि बढ़ते हुए ग्लोबल challenges के समाधान के लिए Global institutions का रिफॉर्म अनिवार्य है। और terrorism के हर रूप को जड़ से समाप्त करना हमारी साझी प्रतिबद्धता है।

Excellency,

आर्कटिक से outer space तक, ग्रीन शिपिंग से ब्लू ईकानमी तक, एनर्जी सिक्युरिटी से लेकर फूड सिक्युरिटी तक, हमारा सहयोग नए frontiers को छू रहा है। आइए हम अपनी ग्रीन स्ट्रटीजिक पार्ट्नर्शिप के माध्यम से, एक ट्रस्टेड, फ्यूचरिस्टिक और long-term पार्ट्नर्शिप का नया अध्याय लिखे।

आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

Addressing the joint press meet with PM Jonas Gahr Støre of Norway.@jonasgahrstore https://t.co/gSOQw8Ismc

- Narendra Modi (@narendramodi) May 18, 2026 \

मैं पिछले वर्ष नॉर्वे आने वाला था, लेकिन पहलगाम में हुए आतंकी हमले के कारण वह यात्रा स्थगित करनी पड़ी।

उस कठिन समय में Norway ने आतंकवाद के विरुद्ध भारत के साथ मजबूती से खड़े होकर सच्ची मित्रता का परिचय दिया।

आज जब मैं Norway आया हूँ, तो मैं उस solidarity के लिए हृदय से आभार…

- PMO India (@PMOIndia) May 18, 2026

पिछले वर्ष, भारत और यूरोपियन फ्री ट्रैड एसोसिएशन ने, एक ऐतिहासिक trade and economic partnership agreement लागू किया।

यह अग्रीमन्ट भारत और नॉर्वे के बीच, shared progress और prosperity सुनिश्चित करने का blueprint है: PM @narendramodi

- PMO India (@PMOIndia) May 18, 2026

हमे बहुत खुशी है कि नॉर्वे आज, Indo-Pacific oceans initiative से जुड़ रहा है।

दो बड़े maritime देश होने के नाते, हम साथ मिलकर marine economy, maritime security और capacity building में सहयोग को मजबूत करेंगे: PM @narendramodi

- PMO India (@PMOIndia) May 18, 2026

भारत और नॉर्वे, दोनों, rules based order, dialogue और diplomacy में विश्वास रखते हैं।

हम एकमत हैं कि, केवल military conflict से किसी भी मुद्दे का समाधान नहीं निकल सकता।

यूक्रेन हो या पश्चिमी एशिया, हम संघर्ष की शीघ्र समाप्ति और शांति के हर प्रयास का समर्थन करते रहेंगे: PM…

- PMO India (@PMOIndia) May 18, 2026

हम इस बात पर भी एकमत हैं कि बढ़ते हुए global challenges के समाधान के लिए Global institutions का reform अनिवार्य है।

और terrorism के हर रूप को जड़ से समाप्त करना हमारी साझी प्रतिबद्धता है: PM @narendramodi

- PMO India (@PMOIndia) May 18, 2026
Prime Minister’s Office of India published this content on May 18, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on May 18, 2026 at 12:33 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]