Amar Ujala Ltd

07/27/2026 | Press release | Distributed by Public on 07/27/2026 00:17

Mumbai: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली मॉडल बोलीं- अब सोशल मीडिया पर बनाया जा रहा निशाना, साइबर सेल में शिकायत

{"_id":"6a66f4a0711255f8fb018cd5","slug":"mumbai-model-who-stop-police-van-in-protest-file-complained-in-cyber-cell-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली मॉडल बोलीं- अब सोशल मीडिया पर बनाया जा रहा निशाना, साइबर सेल में शिकायत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}

Mumbai: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली मॉडल बोलीं- अब सोशल मीडिया पर बनाया जा रहा निशाना, साइबर सेल में शिकायत

सुनील मेहरोत्रा
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:33 AM IST
विज्ञापन
मुंबई में प्रदर्शन के दौरान पुलिस वैन के सामने खड़ी हुई रिया की तस्वीर हुई वायरल - फोटो : एक्स
  • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें
मुंबई के शिवाजी पार्क इलाके में पिछले सप्ताह प्रदर्शनकारियों से भरी पुलिस वैन को रोकने की कोशिश करने वाली 27 वर्षीय मॉडल रिया यादव उर्फ रिया अहीर ने अब सोशल मीडिया पर लगातार हो रहे उत्पीड़न और बदनामी के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस की साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है। फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद खुद को निशाना बनाए जाने से परेशान मॉडल ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


साइबर सेल में की शिकायत
रिया यादव ने बताया कि उन्होंने शनिवार को इस संबंध में लिखित शिकायत दी है। वह सोमवार को साइबर सेल के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियां करने, गालियां देने और उनकी छवि खराब करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करेंगी।
विज्ञापन


पीड़िता का दावा- ऑनलाइन ट्रोल किया जा रहा
रिया का आरोप है कि 22 जुलाई की घटना के बाद से उन्हें लगातार ऑनलाइन ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर उनके चरित्र पर सवाल उठाए जा रहे हैं और आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही हैं। उनका कहना है कि फिलहाल यह मामला इंटरनेट तक सीमित है, लेकिन अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो यह उनकी सुरक्षा के लिए भी खतरा बन सकता है। उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहतीं कि इस पूरे विवाद का असर उनके माता-पिता पर पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 जुलाई की घटना का जिक्र करते हुए रिया ने कहा कि उस दिन उन्होंने आम लोगों के अधिकारों के लिए आवाज उठाई थी। उन्हें जो गलत लगा, उसके खिलाफ उन्होंने विरोध जताया। अब जब उन्हें सोशल मीडिया पर निशाना बनाया जा रहा है, तो वह अपने सम्मान और सुरक्षा के लिए भी कानूनी लड़ाई लड़ेंगी और इस तरह की बदसलूकी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई चाहती हैं।
Amar Ujala Ltd published this content on July 27, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on July 27, 2026 at 06:17 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]