Amar Ujala Ltd

08/09/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/08/2026 23:20

Bulandshahr Encounter: मासूम से दरिंदगी और हत्या के आरोपी का एनकाउंटर, 50 हजार का था इनामी, दो पुलिसकर्मी घायल

{"_id":"6a7804b5270eb6009a0382f2","slug":"bulandshahr-encounter-criminal-with-50-000-bounty-killed-in-encounter-two-police-personnel-injured-2026-08-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahr Encounter: मासूम से दरिंदगी और हत्या के आरोपी का एनकाउंटर, 50 हजार का था इनामी, दो पुलिसकर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

Bulandshahr Encounter: मासूम से दरिंदगी और हत्या के आरोपी का एनकाउंटर, 50 हजार का था इनामी, दो पुलिसकर्मी घायल

Sun, 09 Aug 2026 10:13 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 09 Aug 2026 10:13 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में मासूम से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी मुठभेड़ में मारा गया है। आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम था। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Bulandshahr Encounter - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
  • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

बुलंदशहर जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश मोनू मारा गया है। यह बदमाश 1 अगस्त को ककोड़ के वैर रेलवे स्टेशन पर नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के मामले में वांछित था। मुठभेड़ के दौरान स्वाट टीम के एक दरोगा समेत दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए।
विज्ञापन


यह मुठभेड़ गुलावठी थाना क्षेत्र में गांव छपरावत के पास हुई। पुलिस और स्वाट टीम ने सूचना के आधार पर बदमाशों को घेर लिया था। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई। जवाबी फायरिंग में मोनू को गोली लगी और वह मौके पर ही ढेर हो गया। मुठभेड़ में गुलावठी और सिकंदराबाद थाना प्रभारियों की बुलेटप्रूफ जैकेट में भी गोली लगी।
विज्ञापन


हालांकि, बुलेटप्रूफ जैकेट के कारण वे सुरक्षित बच गए। मौके से एक पिस्टल, दो मैगजीन, कारतूस और बिना नंबर की एक बाइक बरामद हुई है। मुठभेड़ के दौरान मोनू का एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा। पुलिस फरार साथी की तलाश में सघन कॉम्बिंग अभियान चला रही है। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी का जघन्य अपराध
मोनू पर एक मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का गंभीर आरोप था। यह जघन्य अपराध 1 अगस्त को ककोड़ के वैर रेलवे स्टेशन पर हुआ था। घटना के बाद से ही पुलिस मोनू की तलाश कर रही थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस के लिए उसकी गिरफ्तारी एक बड़ी चुनौती बनी हुई थी।
पुलिस की कार्रवाई और बरामदगी
पुलिस को मोनू के गुलावठी क्षेत्र में होने की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर स्वाट टीम और स्थानीय पुलिस ने घेराबंदी की। बदमाशों की ओर से हुई फायरिंग का पुलिस ने मुंहतोड़ जवाब दिया। मुठभेड़ स्थल से बरामद हथियारों से पता चलता है कि बदमाश पूरी तैयारी के साथ थे। फरार हुए दूसरे बदमाश को पकड़ने के लिए कई पुलिस टीमें लगाई गई हैं।
Amar Ujala Ltd published this content on August 09, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 09, 2026 at 05:21 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]