06/14/2026 | Press release | Distributed by Public on 06/14/2026 11:57
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय राज्य मंत्री श्री प्रतापराव जाधव द्वारा लिखा एक लेख साझा किया है।
यह लेख इस बात पर प्रकाश डालता है कि एक मज़बूत और अधिक विकसित राष्ट्र के निर्माण के लिए यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि नागरिक जीवन की हर अवस्था में स्वस्थ, सक्रिय और उपयोगी बने रहें। इसमें इस बात पर ज़ोर दिया गया है कि भारत के प्राचीन ज्ञान पर आधारित योग, स्वास्थ्य के लिए एक समग्र दृष्टिकोण प्रदान करता है और एक ऐसे जीवन भर के साथी के रूप में काम करता है जो स्वस्थ आयु में मदद करता है।
'एक्स' पर की गई एक पोस्ट में प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा:
"जैसे जैसे दुनिया 'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026' मनाने की तैयारी कर रही है, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री @mpprataprao ने इस बात पर प्रकाश डाला है कि एक सुदृढ़ और अधिक विकसित राष्ट्र के निर्माण के लिए यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि नागरिक जीवन की हर अवस्था में स्वस्थ, सक्रिय और उपयोगी बने रहें।"
उन्होंने इस बात पर विशेष बल दिया है कि भारत के कालातीत ज्ञान में रचा-बसा योग, स्वास्थ्य के लिए एक समग्र दृष्टिकोण प्रदान करता है और जीवन भर एक ऐसे साथी की तरह साथ निभाता है जो उम्र बढ़ने के साथ स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है।
As the world gears up to celebrate International Day of Yoga 2026, Union MoS Shri @mpprataprao writes about the need to ensure that citizens remain healthy, active and productive across all stages of life to build a stronger and more developed nation.
He emphasises that yoga,… https://t.co/xE3bHulTmF
*******
पीके/केसी/एसके