03/23/2026 | Press release | Distributed by Public on 03/23/2026 02:43
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का एक लेख साझा किया, जिसमें एआई-संचालित तकनीकी युग में भारत की प्रगति और नवाचार की कहानी को दर्शाया गया है।
इस लेख में इस बात पर बल दिया गया है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रति भारत का दृष्टिकोण वैश्विक साझेदारियों से गहराई से जुड़ा हुआ है और यह राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के अनुरूप भी है। इसमें यह भी उल्लेख किया गया है कि भारत की एआई रणनीति स्पष्ट, मानव-केंद्रित, समावेशी, अंतरसंचालनीय है और संप्रभु क्षमता की नींव पर निर्मित है।
प्रधानमंत्री ने 'एक्स' पर लिखा:
"केंद्रीय मंत्री श्री @dpradhanbjp ने लिखा है कि एआई-संचालित तकनीकी युग में, भारत की नवाचार गाथा वैश्विक साझेदारियों से गहराई से जुड़ी हुई है।
उन्होंने इस बात पर बल दिया है कि राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के अनुरूप, एआई के प्रति भारत का दृष्टिकोण स्पष्ट है- यह मानव-केंद्रित, समावेशी, अंतरसंचालनीय और क्षमता में संप्रभु है।"
Union Minister Shri @dpradhanbjp writes that in a new AI-driven technological era, India's innovation story is deeply linked with global partnerships.
He emphasises that India's approach to AI, aligned with national priorities, is clear - human-centric, inclusive, interoperable… https://t.co/9gw4SCf6E1
****
पीके/केसी/बीयू/एसएस