CNG cylinder safety:
सीएजनी वाहनों का इस्तेमाल बढ़ने के साथ इनकी सुरक्षा भी बेहद जरूरी हो गई है। खासकर कैंटर और ट्रकों में लगे सीएनजी सिलिंडरों की सही टेस्टिंग, फिटिंग और रखरखाव में लापरवाही गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। इतना ही नहीं, सीएनजी पंप पर गैस भरवाते समय की गई छोटी-सी गलती भी जोखिम बढ़ा सकती है। ऐसे में जानते हैं कि सीएनजी वाहन और पंप पर किन बातों का ध्यान रखकर हादसों से बचा जा सकता है।
CNG Cylinder Hydro Testing Rules: टिकरी जैसे हादसों से कैसे बचें? जानें सुरक्षित नियम
एक्सपर्ट्स के अनुसार, सीएनजी पंप पर रिफिलिंग कराते समय चालकों और यात्रियों को कुछ बेहद जरूरी नियमों का सख्ती से पालन करना चाहिए। जिनके बारे में नीचे बताया गया है।
-
इंजन पूरी तरह बंद रखें: सीएनजी भरवाते समय वाहन का इंजन चालू न रखें, इसे तुरंत बंद कर दें।
-
वाहन से दूरी बनाएं: गैस भरवाते समय वाहन के अंदर बैठने के बजाय उससे कम से कम तीन से चार मीटर दूर खड़े हों।
-
मोबाइल और सिगरेट का प्रयोग न करें: रिफिलिंग के दौरान कभी भी भूल से भी मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें और ना ही सिगरेट या माचिस जलाने की गलती करें। क्योंकि एक छोटी सी स्पार्क भी आग पकड़ सकती है।
-
नोजल लॉकिंग की जांच करें: साथ ही यह सुनिश्चित करें कि अटेंडेंट ने रिफिलिंग नोजल को सही और ठीक से लॉक किया है।
CNG Vehicle Filling Safety Precautions: सीएजनी गाड़ियां इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?