Amar Ujala Ltd

10/24/2026 | Press release | Distributed by Public on 10/24/2026 12:53

राशिफल 25 अक्तूबर: कर्क, वृश्चिक और मकर राशि वालों के जीवन में आएंगे नए अवसर, पढ़ें दैनिक राशिफल

Rashifal 25 October 2026 in Hindi: आज 25 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए नई उम्मीदें, अवसर और कुछ नई चुनौतियां लेकर आ सकता है। दैनिक राशिफल के माध्यम से आप जान सकते हैं कि आज का दिन आपके करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, प्रेम जीवन, वैवाहिक संबंधों और स्वास्थ्य के लिहाज से कैसा रह सकता है। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति को दैनिक राशिफल के आकलन का आधार माना जाता है। अगर आप जानना चाहते हैं कि 25 अक्तूबर 2026 को आपकी राशि के सितारे क्या संकेत दे रहे हैं, तो यहां पढ़ें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala

मेष राशि
आज आप पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ अपने कामों को आगे बढ़ाएंगे। सेहत थोड़ी परेशान कर सकती है, लेकिन आपका उत्साह कम नहीं होगा। संतान के भविष्य को लेकर मन में गंभीर विचार आ सकते हैं और आप उसके लिए किसी बड़े निवेश की योजना भी बना सकते हैं। कोई करीबी रिश्तेदार धन निवेश का आकर्षक प्रस्ताव दे सकता है, लेकिन केवल भरोसे के आधार पर फैसला न लें। हर पहलू की अच्छी तरह जांच करना जरूरी होगा। पिताजी के साथ किसी विषय पर विचारों का मतभेद हो सकता है, इसलिए अपनी बात समझदारी और धैर्य से रखें। प्यार से कही गई बात बिगड़ती स्थिति को भी संभाल सकती है।

आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala

वृषभ राशि
आज भाग्य आपका साथ देता नजर आएगा और रिश्तों में भी खुशियां लौट सकती हैं। जीवनसाथी के साथ अगर कुछ समय से दूरियां महसूस हो रही थीं, तो उन्हें कम करने का अच्छा अवसर मिलेगा। साथ में कहीं घूमने जाने या सुकून भरे पल बिताने की योजना बन सकती है। घर में किसी अतिथि के आने से रौनक बढ़ेगी और माहौल खुशनुमा रहेगा। माता-पिता की भावनाओं का सम्मान करें और छोटी-छोटी बातों पर बहस करने से बचें। आज आपका ध्यान जितना अपने लक्ष्य और जिम्मेदारियों पर रहेगा, उतने ही अच्छे परिणाम मिलने की संभावना बढ़ेगी।

आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala

मिथुन राशि
आज कामकाज की व्यस्तता आपको दिनभर दौड़भाग में रख सकती है, लेकिन इसी बीच कोई अच्छी खबर आपका मन खुश कर देगी। लंबे समय से मन में बसी कोई इच्छा पूरी होने से आपको संतोष मिलेगा। काम के सिलसिले में यात्रा भी करनी पड़ सकती है। संतान की पढ़ाई या भविष्य को लेकर कुछ चिंता रह सकती है, इसलिए उसे सही मार्गदर्शन देना आपके लिए महत्वपूर्ण होगा। नए काम की शुरुआत या निवेश के मामले में जल्दबाजी न करें। हर निर्णय के फायदे और नुकसान को अच्छी तरह समझें, क्योंकि आज की समझदारी भविष्य में आपके लिए लाभ के रास्ते खोल सकती है।

आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala

कर्क राशि
आज आपको अपने बजट पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी, क्योंकि खर्च आमदनी से ज्यादा बढ़ सकते हैं। आर्थिक दबाव महसूस हो तो घबराने के बजाय जरूरी और गैरजरूरी खर्चों में अंतर करें। अच्छी बात यह है कि दोस्तों और सहकर्मियों का सहयोग कई मुश्किल काम आसान बना सकता है। आय बढ़ाने के नए अवसरों पर नजर रखें और अपनी मेहनत पर भरोसा बनाए रखें। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है, लेकिन हर किसी के सामने निजी बातें खोलने से बचें। व्यापार में कोई बड़ा बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें और निर्णय लेने से पहले पूरी तैयारी करें।

Amar Ujala Ltd published this content on October 24, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on October 24, 2026 at 18:53 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]