07/31/2026 | Press release | Distributed by Public on 07/31/2026 09:00
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
यह खबर एप पर पढ़ें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉगिन करेंउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने चुनावी अभियान को गति दे दी है। पार्टी ने विधानसभा की 45 सीटों पर संभावित प्रत्याशियों/प्रभारियों की पहली सूची जारी की है। सूची के जरिए पार्टी ने चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने के साथ सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश की है।
आजाद समाज पार्टी की ओर से घोषित प्रभारियों और संभावित प्रत्याशियों को संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में संगठन मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और चुनावी तैयारियों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी दी जाएगी। पार्टी आगामी दिनों में अन्य विधानसभा क्षेत्रों के लिए भी नाम घोषित कर सकती है।
पहली सूची में एससी और ओबीसी वर्ग के साथ मुस्लिम और सिख समाज के नेताओं को जगह देकर पार्टी ने व्यापक सामाजिक गठजोड़ का संकेत दिया है। पार्टी नेतृत्व का जोर ऐसे उम्मीदवारों और संगठनात्मक चेहरों को आगे बढ़ाने पर है, जिनके जरिए स्थानीय स्तर पर बहुजन समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ा जा सके। आजाद समाज पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन विस्तार और क्षेत्रवार तैयारियों में जुटी है। 45 सीटों की पहली सूची को इसी रणनीति की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है।